Anupamaa Spoiler: अनुज-अनुपमा का होगा एक्सीडेंट, आशा भवन को बेचने की प्लानिंग करेगा तोषू

Anupamaa Serial Spoiler Alert 3rd October: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में अनुज और अनुपमा की शादी की तैयारियां चल रही हैं। वहीं आशा भवन में सभी लोग खुश हैं लेकिन तोषू और पाखी किसी ने किसी तरह से हंगामा कर ही देते हैं।

आध्या को भड़काएगी पाखी
बीते एपिसोड में डिंपी ने आध्या पर हाथ उठाया था, जिसके बाद अनुज ने उसे धमकी दी थी। इतना ही नहीं, पाखी भी अनुपमा के खिलाफ आध्या को भड़काने की कोशिश करती है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में तोषू नई चाल चलने वाला है।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

किंजल को समझाएगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि किंजल परी की टेंशन में घर आएगी और अनुपमा को बताएगी कि कैसे परी शांत रहने लगी है। इस पर अनुपमा उसे परी की स्थिति समझाएगी कि कैसे उस छोटी सी बच्ची ने बहुत कुछ देख लिया है। इस मौके पर अनुपमा किंजल को एक बार फिर तोषू से अलग होने की सलाह देगी और अपने लिए फैसला लेने की बात समझाएगी।

आध्या को सबक सिखाएगी डिंपी
इस दौरान आध्या अंश को खाना खिलाएगी, जिसे देख डिंपी उसे बहुत कुछ कहने लगेगी। तब अनुज डिंपी को समझाएगा कि उससे उसका बेटा कोई नहीं छीन रहा है। इस मौके पर डिंपी ये ठान लेगी कि वह आध्या को सबक सिखाकर ही रहेगी।

आशा भवन को बेचने की प्लानिंग करेगा तोषू
शो में दिखाया जाएगा कि तोषू आशा भवन के केयर टेकर से मिलेगा और आशा भवन को बिकवाने की प्लानिंग करेगा। वह प्रोपर्टी बिकवाने में हिस्सा भी मांगेगा। इसके बाद अनुज और अनुपमा अपनी अनु की रसोई में इन्वेस्टमेंट के लिए एक मीटिंग में जाएंगे जहां पर दोनों शानदार प्रेजेंटेशन देंगे। इस दौरान अनुपमा और अनुज की जमकर तारीफ होगी और उनके प्रोजेक्ट पर सोचने की बात की जाएगी।

अनुपमा-अनुज का होगा एक्सीडेंट
दूसरी तरफ बा आशा भवन में नया तांडव करेंगी। वह फैसला करेंगी कि वह अनुपमा से अपनी ज्वैलरी ले लेंगी और उसे एक रुपया नहीं देंगी। अनुपमा और अनुज भी प्रेजेंटेशन देने के बाद चाट खाने जाएंगे। यहां पर दोनों क्वालिटी टाइम बिताएंगे, तभी दोनों का एक्सीडेंट हो जाएगा और दोनों के लॉकेट टूट जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+