Anupamaa: अंकुश और बरखा के घर पहुंचेगी अनुपमा, पार्टी में होगा ऐसा ड्रामा, वनराज बनाएगा नया प्लान

Anupamaa Serial Spoiler Alert 2nd August: टीवी का फेमस सीरियल अनुपमा आए दिन नए नए ट्विस्ट के साथ लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो की कहानी एक बार फिर से उलझने लगी है। अनुपमा को समझ ही नहीं आ रहा है कि वो अपने परिवार को कैसे बचाए।

अनुपमा का मीनाक्षी से होगा झगड़ा
एक तरफ आध्या गायब हो गई तो वहीं दूसरी तरफ अनुज पागल हो गया है। अंकुश और बरखा का कोई पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में अनुपमा एक एक करके सारे सबूत जमा कर रही है ताकि वह आध्या के पास पहुंच सके। वहीं अनुपमा की वजह से मीनाक्षी का झगड़ा हो जाता है। इस दौरान सागर मीनाक्षी को सपोर्ट करता है।

Anupamaa Serial

आशा भवन को बेचने की तैयारी करेगा वनराज
वहीं वनराज अनुपमा के आशा भवन को बेचने की पूरी तैयारी कर लेता है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु अंकुश और बरखा को सबक सिखाने वाली है। अनुपमा बरखा और अंकुश के घर जाने का फैसला करेगी। जाने से पहले अनुपमा को अनुज का सामान दिखाई देगा।

अनुज से पर्स में होगी अनु की फोटो
अनुज के पर्स में अपनी और आध्या की तस्वीर देखकर अनुपमा इमोशनल हो जाएगी। अनुपमा को समझ आ जाएगा कि अलग होने के बाद अनुज की जिंदगी में उसके अलावा कोई और औरत नहीं थी। वहीं सुबह होते ही अनु बरखा और अंकुश के घर पहुंच जाएगी। यहां पर अनुपमा को पता चलेगा कि बरखा और अंकुश के घर में पार्टी हो रही है।

बरखा और अंकुश के घर पहुंचेगी अनुपमा
अनुपमा को देखकर बरखा और अंकुश चौंक जाएंगे। बरखा और अंकुश का सारा नशा अनुपमा को देखते ही उतर जाएगा। बरखा और अंकुश अनुपमा को नहीं बताएंगे कि आध्या कहां है। वहीं वनराज आशा भवन के मालिक को प्रॉपर्टी बेचने के लिए मना लेगा।

अनु को तबाह करने की प्लानिंग करेगा वनराज
वनराज अनुपमा को तबाह करने की पूरी तैयारी कर लेगा। वहीं वनराज किसी और बच्ची में अपनी आध्या को देखेगा। अनुपमा अनुज को समझाएगी कि आध्या उसके पास नहीं है। ये बात जानकर अनुज भड़क जाएगा। अनुज दावा करेगा कि आध्या की मौत अनुपमा की वजह से हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+