Anupamaa Spoiler: अनुज की आखिरी निशानी बेच देगी अनु, भड़क जाएगी आध्या, शो में होगा नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 29th October: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई बॉल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट भी देखे जा रहे हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि अनुपमा की बेटी राही लफंगों के चक्कर में फंस जाती है। हालांकि प्रेम उसे बचा लेता है।

दुकान के मालिक से बात करेगी अनु
इसके बाद अनु की रसोई की दुकान का मालिक अनुपमा को किराया देने के लिए 24 घंटे के मौहलत देता है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा शाह परिवार के लोगों के सामने दुकान के मालिक से बात करने का फैसला करेगी।

anupamaa

तोषू पर भड़क जाएगी अनुपमा
अनुपमा तोषू को उन औरतों से माफी मांगने के लिए बोलेगी जिनके साथ तोषू ने बदतमीजी की थी। लेकिन तोषू उनसे माफी मांगने से इनकार कर देगा जिससे अनुपमा भड़क जाएगी। इसके बाद अनुपमा की दान वाली बात जानकर शाह परिवार के लोग उस पर गुस्सा करेंगे।

अनुज की आखिरी निशानी बेच देगी अनुपमा
वहीं फिर घर के सभी बच्चे अपनी सेविंग्स निकालने लग जाएंगे लेकिन अनुपमा उनसे पैसे लेने से मना कर देगी। हालांकि, इन सबके बाद अनुपमा अनुज की आखिरी निशानी यानी लॉकेट बेच देगी ताकि वह किराया देने के लिए पैसे इकट्ठा कर सके। ये देखकर आध्या भड़क जाएगी और अनुपमा पर उसका गुस्सा फूटेगा।

सड़क किनारे गरीब बच्चों को खाना खिलाएगी आध्या
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आध्या गरीब बच्चों को सड़क किनारे खाना खिलाएगी और ये देखर प्रेम उससे खुश हो जाएगा। वहीं आध्या के लिए मन ही मन कुछ फील करने लगेगा। इन सबके बाद दोनों को सड़क पर एक कूरियर वाला मिलेगा, जो अनुपमा के लिए एक पार्सल लाएगा।

अनुपमा को मिलेगा अनुज का पार्सल
अनुपमा का पार्सल प्रेम और आध्या ले लेंगे। फिर जाकर उसे दे देंगे। हालांकि अनुपमा वो पार्सल देखकर चौंक जाएगी क्योंकि वह पार्सल अनुज के नाम होगा। अनुपमा इस पार्सल को अकेले में जाकर पढ़ने का फैसला करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+