Anupamaa: अनुज-अनु के श्रुति देगी अपने प्यार का बलिदान, आध्या का होगा बुरा हाल, अब आएगा नया ट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 28th June: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करता नजर आ रहा है। ये शो टीआरपी चार्ट में टॉप पर है। काफी समय से फैंस अनुपमा और अनुज कपाड़िया के रीयूनियन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन श्रुति ऐसा होने नहीं दे रही थी।

श्रुति ने अनुज की खातिर लिया ये बड़ा फैसला
आपको बता दें कि शो में दिखाया जा रहा था कि श्रुति अनुज कपाड़िया से शादी करना चाहती थी। हालांकि अब ये परेशानी दूर हो गई है। श्रुति ने खुद कहा है कि अनुज और अनुपमा फिर से एक हो जाएंगे।

anupamaa serial spoiler alert

अनुज करेगा अनुपमा से अपने प्यार का इजहार
अनुपमा के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि अनुज कपाड़िया को पता चलता है कि श्रुति ही वह व्यक्ति थी जिसने अनुपमा के करियर को बर्बाद करने के लिए साजिश रची थी। ये सच जानकर अनुज को बहुत गुस्सा आता है और वह श्रुति से अपनी सगाई तोड़ दैता है।

अनुपमा कबूल करेगी अपना प्यार
इसके बाद वह अनुपमा से कबूल करवाता है कि अनु उससे प्यार करती है। सबके सामने अनुपमा को कबूल करना पड़ता है कि वह अनुज से दिलो-जान से प्यार करती है लेकिन उसके और श्रुति के बीच नहीं आना चाहती है।

श्रुति देगी अपने प्यार का बलिदान
अब अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि श्रुति खुद कहेगी कि अनुज और अनुपमा एक साथ हो जाएं। इमोशनल होकर श्रुति कहेगी- मान को दोबारा शादी कर लेनी चाहिए, क्योंकि वह वास्तव में एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। वह कहती है- तीन लोगों के दुखी रहने से बेहतर है कि दो लोग खुश रहें। फिर वह शाह हाउस छोड़कर चली जाती है।

अनु पर वनराज लगाएगा आरोप
वहीं इसके बाद वनराज अनुपमा पर हर बात का आरोप लगाता है। वह यहां तक ​​कहता है कि अनुज और अनु कभी भी एक साथ खुश नहीं रह पाएंगे क्योंकि श्रुति का श्राप हमेशा उन पर रहेगा।

शो की कहानी में आएगा नया मोड़
इतना सब ड्रामा होने के बाद अनुज श्रुति की तरफ जाता है। वह खुद को कमरे में बंद कर लेती है और उससे उसे अकेला छोड़ने के लिए कहती है। अनुज श्रुति से बात करने की कोशिश करता है। फिर आध्या आती है और अपने पिता से बहस करने लगती है। अनुज आध्या को चुप रहने और अपने कमरे में जाने के लिए कहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+