Anupamaa: सच जानने के बाद श्रुति को सबक सिखाएगा अनुज, ऐसे खुलेगा सारा सच
Anupamaa Serial Spoiler Alert 26th June: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस सीरियल ने अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों का ध्यान खींचा है। कहानी में काफी ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है।
अनुपमा खुद को करेगी साबित
शो में अब तक आपने देखा है कि अमेरिका में सब कुछ खोने के बाद अनु इंडिया आ गई है। खाने में कॉकरोच निकलने की घटना के बाद स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां को बंद करना पड़ा और अनु की सुपरस्टार शेफ ट्रॉफी भी छीन ली गई। इसके बाद अनुपमा टीटू और डिंपी की शादी के लिए भारत आई है लेकिन इस वादे के साथ कि वह अमेरिका वापस जाएगी और साबित करेगी कि वह दोषी नहीं थी।

अनु के सामने खुल जाएगी श्रुति की पोल
लेटेस्ट एपिसोड में अनुज इंडिया में स्मिथ को देखता है और श्रुति उससे बात कर रही थी। उसे शक हो जाता है लेकिन श्रुति उसे बताती है कि वो पहले साथ में काम करते थे। लेकिन अनु श्रुति को एक रेस्तरां में स्मिथ से बात करते हुए सुनती है और उसे पता चलता है कि श्रुति स्मिथ को रिश्वत देकर अनु का करियर बर्बाद करना चाहती थी।
श्रुति को बेनकाब करेगी अनु
इसके बाद अनु श्रुति से लड़ती है। श्रुति अनु को बताती है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो अनुज को उससे छीन रही थी। इसके बाद अनु और श्रुति के बीच बहस होती है। 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि यशदीप अनु से श्रुति को बेनकाब करने के लिए कहेगा क्योंकि उसने किसी का करियर खराब करके बहुत गलत किया है। वहीं अनु कहेगी कि अगर वह श्रुति को बेनकाब करेगी तो आध्या और अनुज को ठेस पहुंचेगी।
श्रुति पर बरसेगा अनुज
अनुज ये सब सुन लेगा और गुस्से में श्रुति से सवाल करेगा कि उसने ऐसा क्यों किया। अनुज अपनी सगाई की रिंग निकाल देगा और श्रुति को बताएगा कि सब कुछ खत्म हो गया है क्योंकि वह अनु को किसी समस्या में नहीं देख सकता। वहीं अनु कबूल करेगी कि वह अनुज से प्यार करती है। श्रुति फिर आध्या को दिखाएगी कि वह परेशान थी और अनुज और आध्या को खोना नहीं चाहती थी और इसलिए उसने ऐसा किया।












Click it and Unblock the Notifications