Anupamaa: आध्या को ढूंढने निकलेगा अनुज, टीटू की अपमानित करेगा वनराज, शो में होगा नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 24th July: टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को अनुज कपाड़िया का एक अलग ही लुक देखने को मिला है।

मानसिक रूप से परेशान हो गया है अनुज
शो ने एक और लीप ले लिया है। फिलहाल कहानी में सब कुछ बदल गया है। वनराज एक अमीर आदमी बन गया है जबकि अनुपमा वृद्धाश्रम चला रही है। इस समय सबसे ज्यादा परेशान अनुज कपाड़िया है। आध्या और अनुपमा के उनसे दूर चले जाने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। अनु और अनुज फिर से एक हो गए हैं लेकिन अनुज पूरी तरह से टूट गया है।

Anupamaa Serial

अनुपमा करेगी अनुज की देखभाल
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि अनु आशा भवन में अनुज कपाड़िया की देखभाल करेंगी। अनुज को बुखार होगा और अनुपमा पूरी रात उसके पास बैठकर उसकी देखभाल करेगी। अगली सुबह, अनु अनुज कपाड़िया के सामने जाने से झिझकती नजर आएगी क्योंकि पिछली बार जब वह गई थी, तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया था।

आध्या को ढूंढने के लिए दर-दर भटकेगा अनुज
इसके बाद अनुज कपाड़िया आशा भवन से बाहर निकलेंगे और गाय को चारा खिलाएंगे। तभी कोई छोटी बच्ची रोएगी और अनुज उसे हाथ में पकड़ लेंगे। वह उसे अपनी बेटी आध्या समझ लेंगे। इसे देखकर हर कोई परेशान हो जाएगा। अनु भी ये सोचकर परेशान हो जाएगी कि आखिर आध्या को क्या हो गया है। जब वह पूछने की कोशिश करेगी तो अनुज उसे धक्का दे देगा।

शाह हाउस में होगा जमकर ड्रामा
दूसरी तरफ वनराज शाह के घर में काफी ड्रामा होगा। किंजल और टीटू श्रुति और आध्या से संपर्क करने की कोशिश करेंगे। हालांकि वो ऐसा करने में फेल हो जाएंगे। दरअसल श्रुति ने अपना नंबर और नौकरी दोनों बदल लिया है। वहीं आध्या की आखिरी सोशल मीडिया एक्टिविटी छह महीने पहले थी।

टीटू की बेइज्जती करेगा अनुज
इसके बाद वनराज आएगा और अनुपमा और अनुज की मदद करने की कोशिश करेगा। हालांकि वह उन दोनों पर गुस्सा भी करेगा। वहीं वनराज टीटू को 'घर जमाई' कहकर उसकी बेइज्जती करेगा। वहीं दूसरी तरफ किंजल अनु का हाल जानने के लिए उससे मिलने जाएगी। पाखी और तोषू परेशान हैं क्योंकि उनकी चचेरी बहन मीनू उनके साथ आकर रहने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+