Anupamaa: अनुपमा को लगेगा बड़ा झटका, अनुज को घर ले जाएगी अनु, शो में आएगा नया ट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 23rd June: टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में लगातार नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे है। इस समय ये शो जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है। सीरियल की कहानी में 6 साल का लीप आ गया है। अनुज कपाड़िया और अनु काफी समय तक एक-दूसरे से दूर रहे हैं।

दुर्घटना का शिकार हो गए थे अनु और अनुज
लीप से पहले कहानी में दिखाया गया था कि अनुज और अनुपमा ने एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार कबूल कर लिया था और दोनों में साथ रहना भी चाहते थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने मिलने का फैसला किया, किस्मत ने अपना खेल दिखा दिया। दोनों एक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Anupamaa Serial

अनुज की मेंटल हालत ठीक नहीं है
शो में 6 साल लीप आने के बाद अब अनुज पूरी तरह से बदल गया है। वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है। उसे कुछ याद नहीं आ रहा है। अनुज एक अलग ही दुनिया में खो गया है। वह अब एक मंदिर में बांसुरी बजाता है।

मंदिर में होती है अनु और अनुज की मुलाकात
बीते एपिसोड में अनु और अनुज की मुलाकात एक मंदिर में हुई। इसके बाद अनुपमा अपने अनुज को इस हाल में देखकर पेरशान हो जाती है। उसे अनुज की हालत पर विश्वास ही नहीं होता है। अब अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अनुज शुरू में अनु से दूर भागने की कोशिश करेगा। हालांकि अनु किसी तरह उसे शांत करेगी। जैसे ही वह बेहोश हो जाएगा, अनु फिर एक गाड़ी बुलाएगी और उसे घर ले जाएगी।

आध्या को लेकर अनुज करेगा ऐसा खुलासा
इसके बाद अनुपमा, अनुज कपाड़िया से उनकी बेटी आध्या के बारे में पूछेगी। वह एक बार फिर परेशान हो जाएगा और अनु को बताएगा कि आध्या उनसे बहुत दूर चली गई है। फिर अनु पूछेगी कि कहां, तो वह बताएगा कि आध्या भगवान के पास चली गई है।

अनुपमा को लगेगा बड़ा झटका
अनुज की ये बात सुनकर अनु को बहुत बड़ा झटका लगेगा। अनुज बताता है कि अंकुश भैया और बरखा भाभी ने उन्हें ऐसा बताया था। अनु को इस बात पर यकीन नहीं होगा। वह कहेगी कि कोई कुछ भी कहे, उसे विश्वास नहीं हो रहा कि आध्या अब इस दुनिया में नहीं है। इतना सब होने के बाद अनुज एक बार फिर अनु से दूरी बना लेगा।

वनराज नहीं करेगा अनुज की मदद
वहीं अनुपमा अनुज की हालत देख रो पड़ती है और मंदिर के पंडितों से कहती है कि अब से अनुज उसके साथ रहेगा। वह उसकी देखभाल करेगी। वहीं वनराज, तोषू, किंजल, टीटू ये जान जाते हैं कि अनुज कपाड़िया उनके आसपास है और उसकी हालत ठीक नहीं है। इस बात को जानने के बाद भी कोई भी अनुज की मदद नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+