Anupamaa Spoiler: अनुपमा का श्राद्ध करेगी बेटी आध्या, मां पर लगाएगी पिता की मौत का आरोप
Anupamaa Serial Spoiler Alert 22nd October: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाईवॉल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो की कहानी अनुपमा और आध्या को लेकर ही दिखाई जा रही है। शो में अनुपमा को अपनी बेटी आध्या मिल गई है।
आध्या से मिलेगी उसकी मां अनुपमा
अनुपमा राही को देखते ही पहचान जाती है कि वह ही उसकी छोटी अनु है और इस मामले में अनुपमा प्रेम की मदद लेती है। अब अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा का दिल आध्या तोड़ देगी। वह अपनी मां का श्राद्ध करेगी। इतना ही नहीं, अनुपमा पर अनुज की मौत का आरोप लगाएगी।

राही को न देखकर तड़प उठेगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा प्रेम की मदद से उस आश्रम में पहुंच जाएगी, जहां पर राही (आध्या) रहती है। तभी कमरे में बैठी राही को घर पर नजर रख रहे गुंडे दिख जाएंगे और वह घर से चली जाएगी। इस दौरान अनुपमा को आश्रम में राही के कमरे के बारे में पता चलेगा लेकिन राही को वहां नहीं देखकर वह तड़प उठेगी।
अनुपमा का श्राद्ध करेगी आध्या
इसके बाद अनुपमा राही की तलाश में घाट पर पहुंच जाएगी। यहां पर वह अपनी बेटी को गले से लगाएगी। उस पर प्यार लुटाएगी लेकिन राही गुस्से में अनुपमा को जोर से धक्का दे देगी और घाट किनारे जाकर उसका श्राद्ध कर देगी। तभी प्रेम उसे समझाएगा लेकिन राही प्रेम से भी अनुपमा के खिलाफ बातें कहेगी जो अनुपमा सुन लेगी।
अनुपमा का बिजनेस बंद करवाएगा तोषू
शो में आगे दिखाया जाएगा कि तोषू अनुपमा का बिजनेस ठीक से संभाल नहीं पाएगा। मसाले में मिलावट की वजह से उसका सारा आर्डर वापिस आ जाएगा। इतना ही नहीं, अनु की रसोई की औरतें भी काम करने से मना कर देंगी। इस वजह से बा से उसकी बहस हो जाएगी।
अनुपमा पर आरोप लगाएगी आध्या
दूसरी तरफ द्वारका में अनुपमा बार बार आध्या से उसकी नाराजगी की वजह पूछेगी। राही साफ बोलेगी कि वह उसकी वजह से घर छोड़कर गई थी। इतना ही नहीं, आध्या अनुपमा पर आरोप लगाएगी कि उसकी वजह से उसके पापा अनुज की मौत हुई है। ये सुनकर अनुपमा हाथ जोड़कर आध्या के सामने गिड़गिड़ाने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications