Anupamaa Spoiler: आशा भवन में ड्रामा करेगी डिंपी, बिगड़ैल बहू को थप्पड़ जड़ेगी अनुपमा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 20th September: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। सीरियल में इस समय शाह परिवार सड़क पर आ गया है। वहीं अनुपमा और अनुज शाह परिवार के लोगों को आशा भवन में ले आए हैं।
आशा भवन में ड्रामा करेगी डिंपी
तोषू और पाखी आशा भवन की चीजों को घटिया बताते हैं, जिसके बाद अनुपमा को उन पर गुस्सा आता है और वह उन्हें बाहर निकाल देती है। दोनों बारिश में सड़क पर भटकते हुए नजर आते हैं। अब लेटेस्ट एपिसोड में डिंपी ड्रामा करती नजर आएगी।

डिंपी नंदिता को जोरदार थप्पड़ जड़ देगी
शो के अपकमिंग एपिसोड में डिंपी नंदिता को जोरदार थप्पड़ जड़ देगी। इसके बदले में अनुपमा भी शांत नहीं रहेगी। वह अपनी बहू को खूब मजा चखाएगी। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशा भवन से निकाले जाने से बाद तोषू और पाखी पहले तो सड़क पर भटकेंगे और फिर तोषू वनराज का क्रेडिट कार्ड अपनी जेब से निकालेगा और फिर दोनों होटल चले जाएंगे।
आशा भवन में सभी लोग मिलकर आरती करेंगे
दूसरी तरफ आशा भवन में अनुपमा शानदार अंदाज में सुबह की शुरुआत करेगी। सभी लोग मिल जुलकर काम करेंगे। बा इस मौके पर अपने घर को बंद देखकर इमोशनल हो जाएगी। इसके बाद सभी लोग आशा भवन में मिलकर आरती करेंगे और फिर अनुज जॉब की तलाश में लग जाएगा। इसके बाद अनुज को एक फोन देंगी।
होटल में चेक इन करेंगे पाखी और तोषू
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि पाखी और तोषू दोनों ही वाइफ स्टार होटल में मजे करेंगे। वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज डालेंगे जिन्हें किंजल और आध्या देख लेंगी। इसके बाद आशा भवन में नंदिता का पैर फिसलेगा लेकिन टीटू उसे बचा लेगा। ये देखते ही डिंपी भड़क जाएगी और सीधा नंदिता को थप्पड़ मार देगी।
नंदिता के कैरेक्टर पर सवाल उठाएगी डिंपी
डिंपी अनुपमा पर आरोप लगाएगी कि वह उसका और टीटू का घर तोड़ने की कोशिश कर रही है। वह नंदिता के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाएगी। इतना ही नहीं, वह आरोप लगाएगी कि नंदिका का कोई अफेयर रहा होगा तभी उसके पति ने भी उसे छोड़ दिया। ये सुनकर अनुपमा भड़क जाएगी और डिंपी को थप्पड़ मार देगी।
डिंपी के बदले टीटू नंदिता से माफी मांगेगा
अनुपमा डिंपी को नंदिता से माफी मांगने के लिए कहेगी। तब डिंपी के बदले टीटू नंदिता से माफी मांगेगा। इसके बाद दिखाया जाएगा कि होटल में तोषू और पाखी से बिल लेने मैनेजर आएगा, तब दोनों ही अकड़ दिखाने लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications