Anupamaa Spoiler: शाह परिवार में छिड़ेगी बहस, राही के खिलाफ बनेगा ऐसा प्लान, शो में होगा नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 20th November: टीवी सीरियल अनुपमा में लीप आने के बाद से हर दिन हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। लोगों को ये शो काफी पसंद आ रहा है। शो में जल्द ही कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं।

ईशानी होगी कॉम्पिटिशन से बाहर
शो के बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि डांस कॉम्पिटिशन के सेमी फिनाले में ईशानी, माही, प्रेम और राही पहुंचते हैं लेकिन ईशानी परफॉर्म करते वक्त काफी नर्वस हो जाती है। ऐसे में वह डिसक्वालीफाई हो जाती है। हालांकि, माही, राही और प्रेम काफी अच्छा परफॉर्म करते है और फिनाले राउंड में पहुंच जाते हैं।

Anupamaa Serial Spoiler

शाह परिवार में छिड़ेगी बहस
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सेमी फिनाले से आते ही शाह परिवार में बहस छिड़ जाएगी और सब एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे कि बच्चे आपकी वजह से आउट हो गए हैं। इस दौरान तोषू बा से बोलेगा कि आपने उन तीनों को ऐसा कौन-सा फूल दिया था, जो वो लोग फिनाले में पहुंच गए।

बच्चों पर भड़क जाएगी बा
इसके बाद पाखी भी बोलेगी कि बा आपने सच्चे मन से प्रार्थना नहीं की होगी। इतने में किंजल भी बोल पड़ेगी कि बा आपकी प्रार्थना से ज्यादा मम्मी की प्रार्थना में ताकत है इसलिए भगवान ने उनकी सुनी। इस पर बा भी कहेंगी कि अगर इतना ही था तो तुम दोनों अपने-अपने बच्चे के लिए प्रार्थना कर लेते।

माही को सपोर्ट करेगा शाह परिवार
इसके बाद पूरा शाह परिवार प्लान करेगा कि अब माही को सर्पोट करेंगे। ऐसे में सारे पैसे घर में आ जाएंगे और फिर सभी लोग माही पर अपना प्यार लुटाएंगे। दूसरी तरफ, राही के कमरे में दीवार पर एक दुपट्टा टंगा हुआ होगा जिसे देखकर अनुपमा समझ जाएगी कि ये वो दुपट्टा है जिसे पहनकर राही अगले दिन परफॉर्म करने वाली है।

राही के दुपट्टे को गले से लगाएगी अनुपमा
वहीं टेबल पर मोमबत्ती जल रही होगी और तभी हवा चलने लगेगी। इतने में वो टंगा दुपट्टा उस मोमबत्ती के ऊपर गिरने वाला होगा लेकिन अनुपमा उसे बचा लेगी और उस दुपट्टे को अनुपमा सीने से लगा लेगी। तभी राही आ जाएगी और उसे यूं देख लेगी फिर हमेशा की तरह उसे खरी-खोटी सुनाने लगेगी।

अनुपमा को लगेगी गंभीर चोट
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि रात में अचानक से आंधी-तुफान आ जाएगा और राही बाहर सो रही होगी। तभी अचानक जहां राही सो रही होगी उसका सटर राही पर गिरने वाला होगा लेकिन अनुपमा उसे बचा लेगी और उसे अनु को गंभीर चोट लग जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+