Anupamaa: तोषू को एक्सपोज करेगी अनुपमा, यशदीप की बेइज्जती का लिया जाएगा बदला, शो में आएगा ट्विस्ट

Anupamaa Serial Spoiler Alert 20th May: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में हर दिन कुछ न कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय शो में तोषू और अनुपमा को लेकर नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

छोटी के लिए केक बनाएगी अनुपमा
बीते एपिसोड में देखा गया कि अनुपमा श्रुति से विनती करती है कि वो छोटी के लिए केक बनाना चाहती है। तब श्रुति उसे छोटी को उसके नाम यानी आध्या कहकर बुलाने को कहती है। वहीं इससे अनुपमा मायूस हो जाती है।

anupamaa

दोस्तों के सामने दिखावा करेगा तोषू
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां में तोषू के दोस्त आएंगे और तब उसके दोस्त उससे कहेंगे कि इस रेस्तरां में हम कॉफी पीने आए थे। वहीं फिर तोषू अपने दोस्तों के साथ टेबल पर बैठकर रेस्तरां के स्टाफ पर हुक्म चलाएगा और वह अपनी मां से बहुत प्यार करने और उन्हें यूएस बुलाकर कामयाब बनाने का दिखावा करेगा।

तोषू को एक्सपोज करेगी अनुपमा
इसके साथ ही तोषू यशदीप की बेइज्जती करेगा और मिस्टर ढिल्लों यानी बीजी उसकी बातें सुन लेंगी। अनुपमा भी ये देख लेगी कि उसका बेटा लोगों के बीच बैठकर उसके बॉस की बदनामी कर रहा है। जिसके बाद अनुपमा उन दोस्तों को तोषू के बारे में बताएगी और उससे कि कहेगी- ये रेस्तरां मिस्टर यशदीप का है और मैं बहुत खुशनसीब हूं जो उहोंने मुझे अपने रेस्तरां में पार्टनर बनने का मौका दिया। इसके साथ ही वह तोषू को खूब खरी खोटी सुनाएगी। हलांकि तोषू अपनी इस बेइज्जती का बदला जरूर लेगा।

किचन में डांस करेगी अनुपमा
वहीं किचन में अनुपमा खाना बनाते-बनाते डांस करेगी। तब अनुज उसे छिप-छिपछिप कर देखने लगेगा। इतने में अनुपमा से डांस करते वक्त चम्मच छुट जाएगा और वो चम्मच अनुज पकड़ लेगा। फिर अनुपमा उससे सॉरी बोलने लगेगी। तब अनुज उससे कहेगा- जाओ डांस करो...अच्छा लग रहा है, सुबह-सुबह ऐसे देखकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+