Anupamaa: क्या खत्म हो जाएगी अनुज और श्रुति की लव स्टोरी, गुलाटी देगा यशदीप को नया ऑफर
Anupamaa Serial Spoiler Alert 1st June: रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को ये सीरियल बहुत पसंद आ रहा है। सीरियल में आए दिन कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है।
डिंपी और टीटू की शादी में पहुंची है अनुपमा
शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा सबकुछ भूलकर डिंपी और टीटू की शादी के लिए अमेरिका से भारत पहुंची है। हालांकि वनराज और बा नहीं चाहते थे कि अनुपमा इस शादी में शामिल हों। दूसरी तरफ यशदीप उस घटना के बाद एक बार फिर से स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां को खोलने का प्लान बनाएगा लेकिन उसमें अनु शामिल नहीं होगी।

अनुज अपनी अनुपमा को मिस करता है
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज अपनी अनुपमा को मिस करता है और उसे लेकर सपना देखता है। सपने में वो खुद से पूछता है कि पांच साल पहले अनुपमा क्यों सब कुछ छोड़ कर चली गई थी।
शादी के लिए भारत नहीं जाएगी श्रुति
वहीं अनुज स्वीकार करता है कि वो डिंपी और टीटू की शादी को लेकर इसलिए उत्साहित है क्योंकि उसे वहां अनुपमा मिलेगी और वो उसे जी भर के देख पाएगा। अनुज शादी में श्रुति को चलने के लिए कहता है लेकिन वो मना कर देती है।
अनुज और श्रुति की लव स्टोरी
श्रुति, डिंपी और टीटू की शादी में चलने से साफ मना कर देगी और अनुज से कहेगी कि वो अमेरिका में रहकर शादी की तैयारी करेगी। अनुज के कमरे से बाहर निकलने के बाद श्रुति सोचती है जब भी वो शादी की बात करती है, अनुज चुप हो जाता है। उसे डर लगता है कि कहीं अनुज के साथ उसकी लव स्टोरी शुरू होने से पहले बंद न हो जाए।
गुलाटी देगा यशदीप को नया ऑफर
वहीं, गुलाटी, यशदीप को उसे स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां बेचने के लिए कहता है। गुलाटी उससे कहता है कि इतनी बदनामी के बाद ये दोबारा नहीं खुलेगा। वो इस रेस्तरां को तोड़कर नया गुलाटी रेस्तरां खोलेगा। यशदीप ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है और उससे कहता है वो बहुत जल्द स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां खोलेगा। उसे यकीन है कि उसके लॉयल कस्टमर जरूर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications