Anupamaa: अनुज की तलाश में भटकेगी अनुपमा, क्या होगा दोनों का मिलन? अब होगा नया ड्रामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 19th July: टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' में लगातार नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे है। इस समय शो में 6 महीने का लीप आ चुका है। फिर भी लोग इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं।
अनुज और अनुपमा का होगा मिलन
अनुपमा के बीते एपिसोड में किस्मत एक बार फिर अनुज और अनुपमा को आमने-सामने लाएगी लेकिन लीप के बाद उन दोनों के साथ बहुत कुछ हो चका है। फिर भी फैंस अनुपमा और अनुज का मिलन देखने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने सीरियल की कहानी को पूरी तरह से बदल दिया है।

अनुज की तलाश में भटकेगी अनुपमा
फिलहाल अनुपमा की कहानी में अनु को दिखाया जा रहा है जो एक वृद्धाश्रम की देखभाल कर रही है, जबकि अनुज सड़कों पर भीख मांग रहा है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुज और अनुपमा लीप के बाद एक बार फिर आमने-सामने आएंगे। अनुपमा अनुज को परेशान हालत में देखकर चौंक जाएगी और उसकी हालत के लिए खुद को दोषी ठहराएगी।
अनुज की हालत देखकर रोने लगेगी अनुपमा
अनुज अनु को पुकारेगा, लेकिन अनुपमा को वो नजरअंदाज कर देगा। वह उसे धक्का देगा और इससे अनुपमा टूट जाएगी। अनु का दिल टूट जाएगा और वह अनुज को देखकर फूट-फूट कर रोने लगेगी जो उसे भूल गया है। शो में दिखाया जाएगा कि अनुज पागल हो गया है। उसे अपनी लाइफ का कोई भी इंसान याद नहीं है।
अनु की याद में पागल हो गया है अनुज
दरअसल आध्या और अनु को खोने के बाद अनुज की मेमोरी चली गई है। वह अनुपमा को पहचान नहीं पाएगा। अनु आध्या के बारे में सोचेगी और अनुज की हालत को लेकर परेशान हो जाएगी।
अब शो में होगा नया तमाशा
शो में फिलहाल 6 महीने का लीप आ चुका है। अनुपमा, अनुज और वनराज की लाइफ काफी बहल चुकी है। शाह परिवार के लोग भी बिखर गए हैं। वहीं अनुज की ऐसी हालत देख अनु उसे अपनी जिंदगी में वापस लाने का फैसला करेगी और उसका सही तरीके से इलाज कराने का भी वादा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications