Anupamaa: नई मुसीबत में घिरने वाली हैं अनुपमा, टीटू को अपना अतीत बताएगी डिंपी, अब होगा ये नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 17th May: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' शो में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में चल रहा नया ड्रामा लोगों का ध्यान खींच रहा है। ये शो टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर राज कर रहा है।

अपनी सफलता का आनंद ले रही हैं अनुपमा
हाल ही में शो में देखा गया है कि अनुपमा ने सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीत ली है और वह बहुत खुश है। अनु अपनी सफलता का आनंद ले रही थी और उसने जीती हुई राशि का अच्छे से यूज करने का भी फैसला कर लिया है। उसने पैसे यशदीप को सौंप दिए ताकि वह स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां फिर से शुरू कर सके।

anupamaa

अनुपमा के सामने आई नई मुश्किलें
वहीं यशदीप ने अनु को रेस्तरां का बिजनेस पार्टनर बना लिया है। अनु के लिए चीजें आसानी से हो रही थीं लेकिन अपकमिंग एपिसोडमें देखा जाएगा कि लोग स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां पर पत्थर फेंक रहे हैं और अनु की विजेता ट्रॉफी भी छीन ली जाएगी। इसके अलावा, ऐसा लगता है कि अनु के सामने एक और चुनौती आने वाली है।

डिंपी और टीटू की शादी से खुश नहीं है वनराज
दूसरी तरफ डिंपी और टीटू की शादी की तारीख भी फाइनल होने वाली है। वनराज इससे खुश नहीं है लेकिन टीटू शाह परिवार के साथ उनके घर में रहने के लिए तैयार हो गया है। वह और डिंपी बहुत खुश हैं और अंश ने भी टीटू को अपना पिता मान लिया है। दोनों के बीच चीजें सही चल रही थीं लेकिन आने वाले एपिसोड में टीटू को किसी बात को लेकर परेशान होते देखा जाएगा।

टीटू को अपना अतीत बताएगी डिंपी
डिंपी का अतीत भी लोगों के सामने आ जाएगा। उस लड़के को देखा जा सकेगा जिसने डिंपी का रेप किया था और वह उससे दोबारा मिलेगा। इसके बाद डिंपी टीटू को अपने अतीत के बारे में बताने का फैसला करेगी लेकिन टीटू इसे लेकर परेशान हो जाएगा और डिंपी से अतीत को उनके बीच न लाने के लिए कहेगा। डिंपी का कबूलनामा सुनकर वह चिंता में आ जाएगा।

अनु और अनुज आएंगे भारत
आने वाले एपिसोड में अनु और अनुज को टीटू और डिंपी की शादी के लिए भारत आते भी देखा जाएगा। उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि टीटू का रिश्ता उन लोगों से है जिन्होंने डिंपी का रेप किया था। अनु को शक होगा कि जब डिंपी पर हमला हुआ था तो टीटू वहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+