Anupamaa: लीप के बाद ऐसे होगी अनुज की एंट्री, अनुपमा का हुआ ये हाल, बदली शाह परिवार की जिंदगी
Anupamaa Serial Spoiler Alert 16th July: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में लीप आ गया है। शो की कहानी कुछ महीने ही आगे बढ़ी है। शाह परिवार के साथ साथ अनुपमा और अनुज की जिंदगी भी बिल्कुल बदल गई है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा और अनुज एक दूसरे से मिलने वाले होते हैं, लेकिन दोनों का एक्सीडेंट हो जाता है और कहानी आगे बढ़ जाती है।
अनुपमा चली रही है वृद्धाश्रम
शो में दिखाया गया कि अनुपमा एक आशा भवन नाम वृद्धाश्रम चला रही है और वनराज एक बहुत ही अमीर आदमी बन गया है। अब अपकमिंग एपिसोड में नया ड्रामा देखने को मिलेगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेन को मिलेगा कि बाबू जी अनुपमा के साथ आशा भवन में ही रहते हैं।

अनुपमा के साथ आश्रम में रहते हैं बाबू जी
वहीं वृद्धाश्रम में हसमुख शाह की बहस बाला से होती है, जो आशा भवन का ही सदस्य होता है। इस दौरान बाला अनुपमा से उसके बाबूजी की शिकायत करता है और फिर सभी लोग पूजा पाठ में लग जाते हैं। दूसरी तरफ शाह हाउस में वनराज के आगे पीछे नौकर घूमते रहते हैं, लेकिन बा अपने बेटे के लिए चाय लेकर आएंगी।
बा पर भड़क जाएगा वनराज
बा वनराज से कहेगी कि इतने बड़े बंगले में लोग एक दूसरे से बात नहीं करते। लेकिन अनुपमा के छोटे से आशा भवन में सब खुश हैं। इस दौरान बा बताती है कि सब लोग पार्टी में रहते हैं और किंजल पर पूरे घर की जिम्मेदारी आ गई है। उसे कोई पूछता भी नहीं है। इस वजह से वनराज अपनी मां पर भड़क जाएगा।
अनुपमा करेगी पाखी के बर्थडे की प्लानिंग
शो में दिखाया जाएगा कि बाबू जी आश्रम की छत पर अपनी पत्नी लीला को देखने के लिए खड़े होते हैं। वहीं बा भी अपने घर की छत पर आ जाएगी। इस दौरान अनुपमा भी आश्रम की छत पर आ जाएगी और फिर सभी के बीच मस्ती मजाक शुरू हो जाएगा। अनुपमा को पाखी का बर्थडे भी याद आएगा और वह मंदिर जाने का प्लान बनाएगी।
शो में अनुज की होगी धांसू एंट्री
शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुज की एंट्री होगी। वह खराब हालत में मंदिर के बाहर बांसूरी बजा रहा होगा और अनुपमा भी उसी मंदिर की तरफ जाएगी। शो में दिखाएगा जाएगा कि अनुज कपाड़िया की जिंदगी नर्क बन गई है। एक्सीडेंट के बाद अनुज अंधा हो गया है। वहीं अनुज की जिंदगी से आध्या और अनुपमा के चले जाने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications