Anupamaa Spoiler: आध्या का इस्तेमाल करेगा प्रेम, अनुपमा से लेगा बदला, शो में आएगा नया ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 15th November: टीवी का पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा पूरी तरह से कर्जे में डूब चुकी है। ऐसे में अनुपमा अपने परिवार को बचाने के लिए जी जान लगा रही है।
अनुपमा और आध्या के बीच होगी बहस
शो में आपने देखा अनुपमा और आध्या का एक बार फिर से झगड़ा होता है। आध्या आरोप लगाती है कि अनुपमा हमेशा से अपने बच्चों की साइड लेती है। अनुपमा आध्या की गलतफहमी दूर करने की कोशिश करती है। हालांकि इस बार भी अनुपमा को आध्या गलत की समझती है।

डांस कॉम्पटिशन में हिस्सा लेगी अनु
इसी बीच अनुपमा की कहानी में कुछ नया ट्विस्ट आने वाला है जिसे जान शाह परिवार के लोग चौंक जाएंगे। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे अपने सिर से कर्जा उतारने के लिए अनुपमा डांस कॉम्पटिशन में हिस्सा लेगी। वहीं जजों को अनुपमा का डांस बहुत पसंद आएगा।
अनुपमा को सबक सिखाएगा प्रेम
अपने डांस के दम पर अनुपमा ये कॉम्पटिशन जीत जाएगी। वहीं दूसरी तरफ प्रेम अनुपमा को सबक सिखाने के लिए नया गेम खेलेगा। प्रेम अनुपमा को हराने के लिए आध्या का इस्तेमाल करेगा। ऐसा होते ही आध्या और अनुपमा के बीच एक बार फिर से तकरार शूरू हो जाएगी।
डांस कॉम्पटिशन की जज बनेगी अनुपमा
जज अनुपमा के डांस के काफी इंप्रेस होंगे। ऐसे में अनुपमा को इस डांस कॉम्पटिशन में जज बनने का मौका दिया जाएगा। ये बात सुनकर अनुपमा काफी खुश हो जाएगी। अनुपमा ये बात नहीं पता चलेगी कि प्रेम यहां पर किसी मकसद के साथ आया है।
क्या प्रेम की असलियत जान जाएगी अनुपमा?
प्रेम अनुपमा के घर में रहकर उसको सबक सिखाने के लिए आया है। वहीं प्रेम के जाल में फंसकर अनुपमा के परिवार का बुरा हाल हो जाएगा। हालांकि प्रेम लंबे समय तक अनुपमा की आंख में धूल नहीं झोंक पाएगा। जल्द ही अनुपमा जान जाएगी कि प्रेम उससे बदला लेने आया है।












Click it and Unblock the Notifications