Anupamaa: अनु को खरी खोटी सुनाएगा तोषू, अनुज की बात सुन घबरा जाएगी श्रुति

Anupamaa Serial Spoiler Alert 15th June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि गुलाटी की सच्चाई सबके सामने आ जाती है और शाह निवास को भी सबकुछ पता चल जाता है। गुलाटी के कहने पर राहुल ने अनुपमा के बनाए खाने में कॉकरोच डाला था। वहीं सच्चाई के सामने आने के बाद अनुपमा और अनुज गुलाटी को सजा दिलाने का फैसला लेते हैं।

मां को खरी खोटी सुनाएगा तोषू
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राहुल अनुपमा से माफी मांगेगा, लेकिन अनुपमा उसे माफ नहीं करेगी। इसके बाद अनुपमा राहुल को अपना गुनाह अमेरिका में कबूल करने को बोलेगी। इस पर तोषू भड़क जाएगा और अनुपमा को खरी खोटी सुनाने लगेगा। ये सुनकर अनुपमा उससे माफी मांगेंगी। तभी वनराज भी तोषू का साथ देते हुए अनुपमा को बात सुनाने लगेगा।

Anupamaa

बीजी और यशदीप अनुपमा से मांगेंगे माफी
इस बीच जब अनुपमा बीजी और यशदीप के बारे में बात कर रही होगी तभी उसके पीछे से बीजी की आवाज आएगी कि हम इस लड़ाई में तेरे साथ हैं। इसके बाद अनुपमा पलट कर देखेगी तो यशदीप और बीजी इस शादी में शामिल होंगे और और ये देखकर अनु काफी खुश हो जाएगी। इन सबके बाद यशदीप अनुपमा से माफी मांगेगा और वो सबको माफ भी कर देगी।

श्रुति के चेहरे का रंग उड़ जाएगा
आध्या जब श्रुति से वीडियो कॉल पर बात कर रही होगी तब अनुज उसे बताएगा कि कैसे कॉकरोच वाले केस का सच पकड़ा गया है। इसके साथ ही वो ये भी बताएगा कि गुलाटी ने कैसे जान बूझकर डिश में कॉकरोच डलवाए ताकि स्पाइस एंड चटनी बंद हो जाए। ये सुनते ही श्रुति के चेहरे का रंग उड़ जाएगा।

अनुज की बात सुनते ही घबरा जाएगी श्रुति
इसके बाद अनुज श्रुति से कहेगा कि वो अमेरिका जाकर उस फूड क्रिटिक से भी बात करेगा जिससे उसने थोड़ा वक्त मांगा था लेकिन फिर भी उसने जाकर फूड डिपार्टमेंट में शिकायत कर दी। फिर अनुज आगे कहेगा- उसे जानना है कि उस फूड क्रिटिक को इतनी जल्दी क्यों थी। ये सुनते ही श्रुति घबरा जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+