Anupamaa: यशदीप की हरकत से अनुज होगा परेशान, रिपोर्टर को अनुपमा देगी ऐसा जवाब
Anupamaa Serial Spoiler Alert 14th May: टीवी का फेमस सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों ड्रामे से भरपूर नजर आ रहा है। सीरियल में हर रोज एक नया ट्विस्ट भी देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि यशदीप के प्रपोजल के बाद अनुपमा की जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।
अनुपमा कंपनी की करेगी री-ओपनिंग
बीते एपिसोड में देखा गया कि अनुपमा 'स्पाइस एंड चटनी' की री-ओपनिंग करती हैं। इस दौरान अनुज को पता चल जाता है कि यशदीप अनुपमा को प्रपोज करने के लिए अपने में जेब में अंगुठी लेकर घूम रहा है। अनुज को इस बात से जलन होने लगती है।

यशदीप की वजह से अनुज की उड़ेगी नींद
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि अनुज कपाड़िया यशदीप की बातों को सोच-सोचकर परेशान होगा कि कहीं अनुपमा यशदीप के प्रपोजल पर 'हां' न कह दे। वहीं दूसरी तरफ, अनुपमा मन लगाकर काम कर रही होगी। तभी यशदीप उसके पास आएगा और उससे कहेगा- अनुपमा जी मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं। मैं आपको पसंद करता हूं।
रिपोर्टर अनुपमा से करेंगे तीखे सवाल
इसके बाद यशदीप धीरे-धीरे अपने दिल की बात अनुपमा के सामने रखना शुरू कर देगा और ये सुनकर अनुपमा एकदम हैरान हो जाएगी। वहीं रेस्तरां की रि-ओपनिंग के बाद वहां रिपोर्ट्स आएंगे जिसके बाद वह अनुपमा से तीखे सवाल करेंगे। लेकिन अनुपमा उन सभी पत्रकारों को करारा जवाब देगी।
रिपोर्टर के सवाल से अनुज को आएगा गुस्सा
रिपोर्टर अनुपमा से पूछेंगे- आपकी दो-दो शादियां हुईं और दोनों शादियां फेल हो गई। वहीं टीवी पर अनुज ये सब देखकर परेशान हो जाएगा और कहेगा कि रेस्तरां ओपन होने पर कोई ऐसा सवाल पूछता है क्या। दूसरी तरफ, गुजरात में बैठे बा-बापू जी भी ये देखकर हैरान होंगे। तब वनराज उनसे कहेगा कि वहां बैठ ये हमारे गड़े-मुर्दे उखाड़ेगी। लेकिन अनुपमा ऐसा बिल्कुल नहीं करेगी।
रिपोर्टर को करारा जवाब देगी अनुपमा
अनुपमा रिपोर्टर को जवाब देते हुए कहेगी- औरत की जिंदगी में सिर्फ शादी-तलाक यही चीजें हैं क्या। अगर आपको पूछना है, तो ये पूछिए मेरी जैसी कम पढ़ी-लिखी औरत और जो अंग्रजी भी कच्ची-पक्की बोलती है, वो जब अमेरिका आई, तो उसे किन परेशानियों का सामना करना पड़ा और क्या क्या मुसीबतें झेलनी पड़ीं।












Click it and Unblock the Notifications