Anupamaa: अंकुश और बरखा को सजा देगा अनुज, अनुपमा को बीच सड़क खरी खोटी सुनाएगी डॉली
Anupamaa Serial Spoiler Alert 12th September: टीवी सीरियल अनुपमा में रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में अनुज और अनुपमा साथ आ गए हैं लेकिन दोनों अब तक एक नहीं हो पाए हैं। अनुज और अनुपमा आध्या के साथ आशा भवन में रह रहे हैं जहां पर दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
अनुज और अनुपमा का रोमांटिक डांस
बीते एपिसोड में देखा गया था कि अनुज और अनुपमा एक गेम के दौरान रोमांटिक डांस करते हैं। इस अवसर पर मीनू और सागर को भी साथ में डांस करने का मौका मिलता है और ये चीज डॉली को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में डॉली और अनुपमा में बहस होगी और ये बहस मीनू सागर की वजह से होगी।

अनुज पुराने स्टाइल में रेडी होता है
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अनुज पुराने स्टाइल में रेडी होता है और महीनों बाद ऑफिस जाने का फैसला लेता है। इस दौरान वह ऑफिस में क्या हो रहा है ये पता लगाना चाहता है। दूसरी तरफ डॉली मीनू को कॉलेज छोड़ती है और वहां पर सागर आ जाता है लेकिन डॉली दोनों को पकड़ लेती है और सागर को खूब खरी खोटी सुनाती है।
अनुपमा के सामने आएगी सागर और मीनू की सच्चाई
डॉली सागर को गरीब फटीचर सब कुछ बोलती है। तभी वहां पर अनुपमा आती है और सागर को मीनू का दोस्त बताती है लेकिन डॉली अनुपमा को भी सुना देती है और खुद को वनराज शाह से चार कदम आगे बताती है। इस दौरान सागर अनुपमा की झूठी कसम खाते हुए मीनू को दोस्त बता देता है।
अनुज पहुंचेगा अपने ऑफिस
अनुज अपने ऑफिस पहुंच जाएगा। अनुज को ऑफिस में देखकर पुराने एम्प्लॉय काफी खुश होते हैं और उसे कंपनी की खराब हालत के बारे में बताते हैं। अनुज को पता चलता है कि ऑफिस बंद होने की कगार पर है। दूसरी तरफ सागर बाला को सब कुछ बता देता है और अनुपमा को उस पर शक हो जाता है।
किंजल तोषू का मजाक उड़ाती है
इस दौरान अनुज और अनुपमा की बात होती है और अनुज सब कुछ अनुपमा को बताता है। तब अनुपमा अनुज को बोलती है कि इस बार अंकुश और बरखा को सजा देनी होगी। किंजल तोषू का मजाक उड़ाती है और अंकुश अपने घर में अनुज को देखकर हैरान रह जाता है।












Click it and Unblock the Notifications