Anupamaa Spoiler: आध्या को प्रेम के सामने खरी-खोटी सुनाएगी माही, शो में आएगा नया ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 12th November: टीवी सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में जब से लीप आया है तब से शो में कुछ न कुछ हंगामा हो रहा है। शो में इस समय खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है।
प्रेम से प्यार करने लगी है माही
आपने पिछले एपिसोड में देखा होगा कि माही प्रेम को मन ही मन पसंद करने लगी है, लेकिन इस बात की भनक प्रेम को बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि, इतना ही नहीं माही अपनी इनसिक्योरिटी की वजह से आध्या को खुब सुनाएगी।

प्रेम पर भड़क जाएगा तोषू
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तोषू अनुपमा की दान करने की आदत से परेशान होगा। इस दौरान वह बा को बताएगा कि उसने अपने हिस्से के पैसे साइड में रखने शुरू कर दिए हैं। इसके बाद तोषू प्रेम से भिड़ जाएगा और अपना सारा गुस्सा प्रेम पर निकाल देगा।
तोषू को बिना कुछ बोले घर लौट आएगा आएगा प्रेम
हालांकि प्रेम खुद को कंट्रोल करेगा और तोषू को बिना कुछ बोले घर वापस आ जाएगा। वहीं प्रेम घर जाते हुए माही से टकरा जाएगा और माही एक बार फिर उसके लिए फील करने लगेगी। इस दौरान उसे अहसास होगा कि वह प्रेम से प्यार करने लगी है।
परी और ईशानी में होगी जमकर बहस
दूसरी तरफ, परी और ईशानी की आध्या की बातों को लेकर बहस हो जाएगी। वहीं आध्या अंश का ध्यान रखेगी और ये चीज माही को पसंद नहीं आएगी। इन सबके बीच शाह परिवार के सभी लोग आध्या को कोसने लगेंगे। लेकिन अनुपमा के आते ही सभी चुप हो जाएंगे और फिर घर के सभी बच्चे पैसे कमाने की बात अनुपमा को बताएंगे।
आध्या पर भड़क जाएगी माही
इसके बाद माही प्रेम की किचन में मदद करेगी। तभी आध्या और प्रेम में बहस हो जाएगी। फिर आध्या माही को कुछ बनाने के लिए बोलेगी लेकिन माही आध्या को सुना देगी। इतना नहीं, वह आध्या को डबल स्टैंडर्ड बोलेगी और साथ ही उसे घर से जाने के लिए कहेगी। इसके बाद आध्या भी उसे जवाब देगी और तभी अनुपमा आ जाएगी। इस बीच आध्या ऐलान करेगी कि वह अनुपमा को 10 लाख रुपये दिए बिना इस घर से कहीं नहीं जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications