Anupamaa: अनुज-अनु के प्यार के लिए प्लान बनाएगी देविका, श्रुति का होगा बुरा हाल, शो में दिखेगा ये ट्विस्ट
Anupamaa Serial Spoiler Alert 12th June: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस शो को खूब पसंद करते हैं। ये शओ टीआरपी की लिस्ट मेंभी टॉप पर है। ये सीरियल अपनी कहानी और ट्विस्ट से दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब साबित हो रहा है।
डिंपी और तपिश की शादी का ड्रामा
इन दिनों शो में डिंपी और तपिश की शादी का ड्रामा चल रहा है। अनुपमा और अनुज के साथ पूरा शाह परिवार इस जश्न को मनाटा नजर आ रहा है। अब तक आपने देखा है कि अनुज और अनुपमा शादी में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंचते हैं। श्रुति जो अनुज और अनुपमा के एक साथ होने को लेकर जलन महसूस कर रही है, उन दोनों पर नजर रखने के लिए जबरदस्ती आध्या को अनुज के साथ भेजती है।

अनुज अनु से शेयर करेगा अपनी फीलिंग
श्रुति आध्या से अनुज को अनुपमा से दूर रखने के लिए कहती है। दूसरी तरफ अनुपमा अनुज से कहती है कि वह लाइफ में आगे बढ़ गई है और उसे वापस नहीं चाहती। हालांकि, अनुज अनुपमा की बातों से खुश नहीं दिखता। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देविका एक बार फिर अनुज और अनुपमा की लव स्टोरी में कामदेव का किरदार निभाएंगी।
अनुपमा अपनी दोस्त को बताएगी दिल का हाल
अनु देविका से कहेंगी कि वह अब भी अनुज से प्यार करती हैं, लेकिन उसके और श्रुति के बीच कभी नहीं आएंगी। दूसरी तरफ अनुज को उसके लिए अनुपमा की फीलिंग्स के बारे में पता चलता है और उसका दिल टूट जाता है क्योंकि वह उसके साथ अपनी लाइफ बिताना चाहता है।
अनु-अनज के लिए देविका बनाएगी नया प्लान
जब अनुज को पता चलता है कि अनुपमा अब भी उससे प्यार करती है, तो वह उससे अपने प्यार का इजहार करता है। वहीं देविका को ये देखकर दुख होता है कि अनुज और अनुपमा अभी भी एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन वह जानती हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है। देविका, जो अनुपमा की सबसे अच्छी दोस्त है, आखिरकार उसके लिए कुछ करने का प्लान बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications