Anupamaa: यशदीप रिंग देकर अनु को करेगा प्रपोज, क्या अनुज बिगाड़ देगा सारा गेम? शो में अब होगा ये बड़ा ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 11th May: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और एक्टर गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। लोगों को ये सीरियल काफी पसंद आ रहा है। पिछले एपिसोड में लोगों ने देखा कि कैसे यशदीप ने अनु को स्पाइस एन चटनी में पार्टनर बनने के लिए कहा है।

आध्या श्रुति को छोड़ अनु को चुनेगी
अब लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अनु और आध्या को एक साथ खुशी से देखने का अनुज का लंबे समय से चला आ रहा सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। दरअसल आध्या आखिरकार श्रुति के बजाय अनु को ही चुनती है।

anupamaa

क्या अनु को प्रपोज कर पाएगा यशदीप?
वहीं दूसरी तरफ अनुज यशदीप से भिड़ जाता है क्योंकि अनुज के हाथ वो रिंग लग जाती है, जो यशदीप अनु को प्रपोज करते समय देने वाला है। यशदीप लंबे समय से अनु से अपनी फीलिंग्स जाहिर करने के बारे में सोच रहा है। हालांकि उन्होंने हर बार खुद को ऐसा करने से रोका है।

अनुपमा के सामने फीलिंग्स शेयर करेगा यशदीप
वहीं अनु ने अब सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीत ली है और अब वह काफी बेहतर स्थिति में आ गई हैं। इसी के चलते यशदीप को अनु के सामने अपनी फीलिंग्स जाहिर करने की हिम्मत आ जाती है। अब यशदीप और अनु स्पाइस एन चटनी में पार्टनर होंगे, इसलिए एक छोटा सा जश्न मनाया जाएगा।

अनुज को दिख जाएगी अनु के लिए खरीदी गई रिंग
जब सभी लोग डांस करने लगेंगें तो यशदीप की जेब से रिंग बॉक्स गिर जाएगा। ऐसे में अनुज रिंग देख लेगा और यशदीप से पूछेगा कि क्या ये अंगूठी अनु के लिए है। यशदीप स्वीकार करेगा है कि ये अंगूठी अनु के लिए ही है। अनुज समझ जाता है कि यशदीप अनु को प्रपोज करने वाला है।

अनुज बिगाड़ देगा यशदीप का खेल
अनुज को यशदीप को अनु को प्रपोज करने का ये फैसला बिल्कुल सही नहीं लगता है। अनुज यशदीप का सारा खेल बिगाड़ देगा और उसके प्लान को बर्बाद कर देगा। अनुज अभी भी अनु से प्यार करता है और उसे यशदीप और अनु की नजदीकियों से काफी जलन होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+