Anupamaa: वनराज की बात पर भड़केगी काव्या, अनुपमा से होगी तीखी बहस, शो में दिखेगा नया ड्रामा
Anupamaa Serial Spoiler Alert 10th July: 'अनुपमा' शो में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, बा और बापूजी से वापस घर चलने की जिद करेगा, लेकिन बापूजी कहेंगे कि वह अब इसी जगह पर रहेंगे, उन्हें यहीं खुशी मिल रही है।
घर वापस लौटने के लिए राजी नहीं होंगे बापूजी
इस दौरान बापूजी अपने बेटे की बात पर कहेंगे कि उसने घर बेचने का फैसला बिल्कुल सही लिया है। वह कहेंगे- तू अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सही सोच रहा है और अब हम लोगों का कोई भविष्य नहीं रह गया है। हमारे पास बस घर की यादें हैं।

बापूजी सुनाएंगे अपना फैसला
इसके बाद बापूजी, वनराज से कहेंगे कि अब वो उस घर में अपनी आंखों से अपने सपनों को टूटते हुए नहीं देख सकते। वह कहेंगे- वनराज तू घर बेच दे हम साइन करने के लिए तैयार हैं। फिर वह अनुपमा से कहेंगे कि तू भी कागजों पर साइन कर देना। इन बातों को सुनकर वनराज के चेहरे का रंग उतर जाएगा।
घर में किसी को कोई जवाब नहीं दे पाएगा वनराज
वनराज घर में किसी को कोई जवाब नहीं दे पाएगा। हालांकि, कुछ देर शांत रहने के बाद वह कहेगा कि उन लोगों की खुशी वहीं और अब वो उन्हें वहीं रहने दो। इस बीच डिंपल और काव्या कहेंगी कि वो जाकर उन्हें मनाकर घर ले आएंगी। ऐसे में वनराज कहेगा कि कोई उनके पास नहीं जाएगा, सिर्फ मैं जाऊंगा वहां और बा-बापूजी से घर के कागजों पर साइन लेकर आऊंगा।
काव्या पर भड़क जाएगा वनराज
काव्या इस बात पर भड़क जाएगी और कहेगी- बा-बापूजी घर छोड़कर जा चुके हैं और अब भी तुम्हें सिर्फ प्रॉपर्टी की पड़ी है। इसके बाद वनराज बुरी तरह से काव्या पर चिल्लाएगा और कहेगा- मुझे बार-बार ये एहसास दिलाना बंद करो कि मैं एक बुरा बेटा हूं।
अनुपमा-वनराज की होगी बहस
वहीं पीछे से अनुपमा कहेगी कि वो कागजों पर साइन नहीं करेगी। वह कहेगी- बा-बापूजी को जिंदगी का ये पड़ाव अपने घर में बिताना चाहिए। इस दौरान वनराज और अनुपमा की काफी बहस छिड़ जाएगी. बात इतनी बढ़ जाएगी कि अनुज को बीच में आकर मामला संभालना होगा।












Click it and Unblock the Notifications