'अनुपमा' को मिल गया नया वनराज, सुधांशु पांडे को रिप्लेस करेंगे ये फेमस एक्टर
Anupamaa New Vanraj Pankit Thakker: टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों खूब ड्रामा चल रहा है। शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अब तक पारस कलनावत से लेकर आशीष मेहरोत्रा समेत कई एक्टर्स इस सीरियल को गुडबाय कह चुके हैं।
सुधांशु पांडे ने अनुपाम को कहा अलविदा
अब इस लिस्ट में फेमस टीवी एक्टर सुधांशु पांडे का नाम भी दर्ज हो चुका है। हालांकि शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया जा रहा था। दर्शकों की मानें तो वह अपने किरदार में फिट भी बैठ रहे थे लेकिन एक्टर ने अचानक ही इस शो को अलविदा कह दिया है।

सुधांशु पांडे को पंकित ठक्कर ने किया रिप्लेस
ऐसे में लोग वनराज यानी सुधांशु पांडे को जरूर याद करेंगे। वहीं सुधांशु पांडे ने वीडियो में कहा है कि वह शो छोड़ने के बाद खुश हैं। इन सबके बीच मेकर्स ने नए वनराज को खोज निकाला है। बताया जा रहा है कि सुधांशु पांडे को पंकित ठक्कर ने रिप्लेस किया है।
पंकित ठक्कर ने लुक टेस्ट किया पूरा
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, वनराज के किरदार में अब पंकित ठक्कर नजर आएंगे। वह सुधांशु पांडे की जगह ले चुके हैं। साथ ही ये भी बताया गया है कि उन्होंने लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया है। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ के इस बातो को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।
कौन हैं 'अनुपमा' के नए वनराज
-आपको बता दें कि पंकित ठक्कर एक फेमस टीवी एक्टर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क से एक्टिंग की पढ़ाई की है। एकता कपूर के पॉपुलर शो 'कभी सौतन कभी सहेली' से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने 'दिल मिल गए' शो में डॉक्टर अतुल जोशी का भी रोल प्ले किया था।
-पंकित ठक्कर ने साल 2000 में एक्ट्रेस प्राची ठक्कर से शादी की थी। हालांकि साल 2015 में इनका तलाक हो गया था। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'फियर फाइल्स: हर मोड़ पर डर' और 'स्कैम 1992' में भी काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications