Anupamaa: क्या अनुपमा की हो जाएगी मौत? अनुज का होगा ऐसा हाल, शो में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

Anupamaa Shocking Twist: टीवी के फेमस शो अनुपमा में इन दिनों खूब टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। लोगों को ये शो खूब पसंद आता है और यही कारण है कि ये सीरियल टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बना हुआ है। शो में हमेशा हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहता है।

डिंपी और टीटू की हो गई है शादी
इन दिनों शो में डिंपी और टीटू की शादी का प्लॉट चल रहा है। डिंपी और टीटू ने वनराज के खिलाफ जाकर शादी कर ली है। वनराज इस बात से बहुत नाराज है और वह शादी में शामिल भी नहीं हुए। इसके बाद अनुपमा ने ही शादी की रस्में करवाईं।

anupamaa

शो में आने वाला है दमदार ट्विस्ट
फिलहाल खबर है कि इस शो में नए-नए ट्विस्ट आने वाले हैं। इस बार के ट्विस्ट फैंस को पूरी तरह हिला कर रख देंगे। दरअसल, इन दिनों अनुज कपाड़िया का एक लंबी दाढ़ी में हाल बेहाल वाला लुक वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस लुक को देखकर काफी शॉक्ड हो गए हैं।

'अनुपमा' में एक बार फिर से आएगा लीप
पिंकविला की खबर के मुताबिक अनुपमा शो में अब एक बार फिर से लीप आने वाला है और इस बार अनुपमा सीरियल से गायब हो जाएंगी। दरअसल, शो में दिखाया जाएगा कि आध्या अनुपमा और अनुज के दोबारा करीब आने से खुश नहीं है और सुसाइड करने की कोशिश करेगी। आध्या को बचाने के चलते अनुपमा को चोट लग जाएगी।

क्या सच में हो जाएगी अनुपमा की मौत?
वहीं वनराज शाह और अनुज कपाड़िया को लगेगा कि इस हादसे में अनुपमा की मौत हो गई है। लेकिन दरअसल अनुपमा जानबूझकर सबके बीच में से गायब हो जाएगी। वहीं अनुज अनुपमा का यूं चले जाना बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और वह मेंटली परेशान हो जाएगा। उसे रिहैबिलिटेशन सेंटर भेजा जाएगा। अब देखना मजेदार होगा कि शो की कहानी आगे फैंस को क्या सरप्राइज देने वाली है।

साल 2020 में शुरू हुआ था 'अनुपमा'
आपको बता दें कि शो के अपकमिंग प्लॉट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अनुपमा साल 2020 में शुरू हुआ था। इस शो में रुपाली गांगुली 'अनुपमा' के लीड रोल में हैं। शो पहले दिन से ही चर्चा में है और लोगों के दिल मं एक अलग जगह भी बना चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+