Anupama Spoiler Alert: अनुपमा से फिर दूर हो जाएगी राही, डांस कॉम्पिटिशन में होगा नया बवाल
Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की भले ही टीआरपी पहले की तुलना में कम हो गई है लेकिन बावजूद इसके शो की कहानी में आए दिन फैंस के लिए नए ट्विस्ट मेकर्स लेकर आते हैं। अब आने वाले एपिसोड में एक बड़ा हंगामा होने वाला है। ये हंगामा और अनुपमा और राही के बीच होगा।
बीते एपिसोड में एक डांस कॉम्पटिशन होता है जिसमें अनुपमा के अलावा पूरा शाह परिवार पहुंचता है। शो के दौरान पता चलता है कि अनुपमा इस कॉम्पटिशन में तीसरी जज है। ये जानकर राही को बड़ा झटका लगता है। अब आने वाले एपिसोड में अंश अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा।

अंश की बाद माही भी अपने डांस से सबको इंप्रेस कर देती है लेकिन जैसे ही राही की बारी आती है तो वह स्टेज पर पहुंचती ही नहीं। स्टेज पर पहुंचने से पहले राही की ड्रेस के साथ दिक्कत आ जाती है। उसका ब्लाउज बार-बार कोशिश के बावजूद सही से नहीं लग पाता। इसके बाद वहां प्रेम आकर उसकी मदद करता है। इसके बाद जैसे-तैसे राही स्टेज पर जाती है और अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लेती है।
अब सबकी परफॉर्मेंस होने के बाद शो में ट्विस्ट तो तब आता है जब सभी को इसके नतीजों का इंतजार होता है। लेकिन जब विनर का नाम अनाउंस किया जाएगा तो ये सुनकर सब हैरान हो जाएंगे। शो से सबसे एलिमिनेशन का नाम अंश का लिया जाएगा। ये सुनकर हर कोई खुश हो जाता है। लेकिन जैसे ही एलिमिनेशन में राही का नाम आता है तो अनुपमा परेशान हो जाती है।
राही ने अच्छी परफॉर्मेंस दी और बावजूद इसके वह शो से आउट हो गई। अब अनुपमा खुद शो की जज थीं ऐसे में वह राही को भी जीता नहीं पाई तो उसे ऐसा लगेगा कि ये सब अनुपमा की चाल है ताकि राही हार जाए। लेकिन राही के हारने के बाद कुछ ऐसा होगा जिसके बाद उसके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। अब इसके लिए आने वाला एपिसोड देखना होगा।
ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: प्रेम की वजह से भिड़ेंगी राही और माही, अब क्या करेंगी अनुपमा?












Click it and Unblock the Notifications