Anupama Spoiler Alert: प्रेम की वजह से भिड़ेंगी राही और माही, अब क्या करेंगी अनुपमा?

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में आए दिन नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। अनुपमा के घर में दिवाली औऱ भाई दूज पर खूब हंगामा हुआ लेकिन उसे इस बात की खबर नहीं है कि उसी के घर में पीठ पीछे एक लव ट्राएंगल चल रहा है। हालांकि ये बात अब अनुपमा से ज्यादा दिन नहीं छिप पाएगी।

दरअसल, माही प्रेम को काफी पसंद करने लगी है तो वहीं प्रेम राही से प्यार करता है। लेकिन वह दोनों एक दूसरे को अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच अब घर में प्रेम की वजह से राही और माही के बीच ऐसी लड़ाई होती है जिसकी वजह से बात घर तक छोड़ने पर पहुंच जाती है।

Anupama

सीरियल के नए प्रोमो में प्रेम राही से पूछते हैं कि अगर उन्हें भूख लगी है तो वह कुछ बना देंगे। इतने में माही आ जाती है और राही प्रेम को कहती है तुम्हारे हाथ का जहरीला खाना खाने से अच्छा है कि मैं माही के हाथ का खालूं। इसके बाद माही को ये बात पसंद नहीं आती और वह राही पर भड़क जाती हैं।

माही गुस्से में राही को कहती हैं कि, 'मैं खाना नहीं बना सकती।' तब राही पूछती हैं कि तुम्हें मुझसे दिक्कत क्या है। इसके बाद माही कहती हैं कि, आपको रिश्ते नहीं निभाने हैं लेकिन निभा रही हैं। माही की ये बात राही को समझ नहीं आई क्योंकि उसका इशारा प्रेम की तरफ था और राही को ऐसा लगा कि वह अनुपमा और पूरे परिवार की बात कर रही है।

इसके बाद माही और राही के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात घर छोड़ने पर आ गई। माही राही को प्रेम से बदतमीजी से बात करने पर कहती हैं, आप हमारे गेस्ट से ढंग से बात करिए। इसके बाद राही कहती हैं कि वह भी इस घर में गेस्ट ही हैं। बस फिर क्या माही का गुस्सा और ज्यादा बढ़ और उसने कहा कि, गेस्ट वापस जाने के लिए आते हैं उसी घर में पड़े रहने के लिए नहीं। राही को ये बात इतनी चुभ गई कि उसने कहा कि वह कुछ ही दिनों में घर से चली जाएंगी। इसके बाद अनुपमा को जैसे ही इसकी भनक लगती है वह मामला शांत कराने किचन में पहुंच गई। अब देखना होगा कि क्या राही सच में घर छोड़कर चली जाएगी।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler: अंश की वजह से खत्म होगा राही और प्रेम का रिश्ता? भाई दूज पर होगा बड़ा ड्रामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+