Anupama Spoiler Alert: आध्या के बारे में ये सच जानकर अनुज-अनुपमा के उड़ेंगे होश, शो में आएगा ट्विस्ट

Anupama Spoiler Alert in Hindi: टेलीविजन के सीरियल अनुपमा की कहानी आगे और भी ज्यादा उलझने वाली है। अनुपमा को ये समझ में आता है कि अनुज को ठीक करना है तो आध्या को उसके पास वापस लाना कितना जरूरी है। ऐसे में वो इस मामले में वो अब देविका और यशदीप की भी मदद ले रही है।

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि देविका अपनी पूरी टीम और सूत्रों का सहारा लेकर आध्या के बारे में कुछ शॉकिंग जानकारी निकलवाएगी। वह आशा भवन आकर अनुज और अनुपमा को बताएगी कि आध्या जिंदा है और यह सुनकर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आगे वो जो बताएगी उसे सुनकर दोनों सन्न रह जाएंगे।

anupama

देविका अनुपमा को बताएगी कि आध्या इस वक्त अपने फॉस्टर पैरेंट्स के पास है। यानि उसे किसी कपल ने गोद लिया है। ये बात सुनकर अनुज और अनुपमा हैरान रह जाएंगे। अनुज कपाड़िया तो अपना संतुलन ही खो बैठेगा और बौखलाने लगेगा। ये बात सुनकर वो बौखलाने लगेगा और तब अनुपमा देविका से कहेगी कि वो उस कपल के बारे में जानकारी निकलवाए जिन्होंने आध्या को गोद लिया है। इस पर वह हाथ खड़े कर देगी और बताएगी कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी यह जानकारी नहीं देती हैं।

अब अनुज बुरी तरह से टूट जाएगा और अनुपमा के आगे गिड़गिड़ाएगा कि उसकी बेटी को वापस लाए। अनुज कपाड़िया के लिए अजीब स्थिति है, क्योंकि अब वो यह तो जानता है कि उसकी बेटी जिंदा है, मगर कहां है, किसके पास है। इस सवाल का जवाब उसके पास नहीं है।

अब अनुपमा भी किसी तरह खुद को संभालती नजर आएगी। यह एपिसोड काफी दिल दुखाने वाला होगा, लेकिन फैंस को यकीन है कि अनुपमा किसी ना किसी तरह अपनी बेटी को जरूर खोज निकालेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+