Anupama Spoiler Alert: बेटी की कस्टडी छिनने पर टूट पाएगा पाखी का घमंड? करीब आएंगे अनुज और अनुपमा

Anupama Spoiler Alert: टेलीविजन के मशहूर सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में आगे आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया श्रुति के सामने ही अनुपमा को प्रपोज कर देगा। मगर ऐसा क्यों होगा और इसका श्रुति और आध्या पर क्या असर पड़ेगा? चलिए जानते हैं अपकमिंग एपिसोड के कुछ मजेदार ट्विस्ट। टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में इस समय सबसे बड़ा सवाल तो यही बना हुआ है कि क्या अनुज कपाड़िया और अनुपमा फिर के एक हो पाएंगे या नहीं। दोनों को फिर से करीब लाने में कई सारे रोल्स की भूमिका होगी। देविका के अलावा एक और किरदार कहानी में कमबैक करेगा।

क्या अब टूटेगा पाखी का घमंड?
बात करते हैं शो में लंबे समय तक फुल ऑन ड्रामा कर चुके अधिक के बारे में। पाखी के एक्स हसबैंड अधिक की शो में वापसी होगी क्योंकि उसे इस इंसीडेंट के बारे में पता चल जाएगा कि पाखी की वजह से उसकी बेटी की जान जाते-जाते बची है। अधिक इस बात को कोर्ट के सामने रखेगा और अपनी बेटी की कस्टडी वापस लेने की कोर्ट से बात कहेगा।

Anupamaa serial

ऐसे में अब देखना होगा कि क्या अधिक अपनी बच्ची की कस्टडी वापस ले पाएगा या फिर नहीं। जब अनुपमा ने यही बात एक्स हसबैंड वनराज के सामने रखी कि अधिक उसकी बेटी का ज्यादा ख्याल रखेगा तो ये बात पाखी ने भी सुन ली थी, तो ऐसे में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वो अपनी बेटी को बचाने के लिए क्या करती है और क्या कुछ नहीं।

क्या करीब आएंगे अनुज-अनुपमा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अधिक को आप टीवी पर ज्यादा देख सकेंगे क्योंकि एक तरफ तो वो पाखी से पंगा लेकर अपनी बेटी को वापस पाने के लिए लड़ेगा। और वहीं दूसरी ओर वो अनुज कपाड़िया और अनुपमा को वापस करीब लाने के लिए भी लड़ेगा। देखना ये होगा कि अब शो में क्या कुछ ट्विस्ट्स आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+