Anupama Spoiler Alert: बेटी के आगे गिड़गिड़ाएगी अनुपमा, राही के सामने आई मुश्किल घड़ी

Anupama Spoiler Alert 21 October: टेलीविजन सीरियल अनुपमा के नए प्रोमो में देखने को मिलेगा कि रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल की कहानी लीप के बाद काफी बदल चुकी है। इस सीरियल के दो बड़े किरदारों की छुट्टी हो चुकी है। अनुज कपाड़िया और वनराज शाह के चले जाने के बाद अब अनुपमा सीरियल में काफी कुछ नया जुड़ चुका है।

कई किरदार नए होंगे और शो की कहानी बिल्कुल बदली नजर आएगी। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आध्या अपनी मां की बेइज्जती करेगी और उसके साथ जाने से मना कर देगी। मगर फिर प्रेम और अनुपमा की बातें सुनकर उनका दिल पसीज जाएगा।

Anupama Spoiler Alert 21

अनुपमा जब अपनी बेटी को पूरी बात समझाएगी और कहेगी कि अब उसके पास सिर्फ वही बची है। वो बताएगी कि उसने अनुज को खो दिया है और अब अपनी बेटी को नहीं खोना चाहती तो आध्या भावुक हो जाएगी। अनुपमा अपनी बेटी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाएगी और साथ चलने के लिये कहेगी।

प्रेम भी उसे समझाएगा। अनुपमा कहेगी कि शायद कृष्णा जी ने ही उसे यहां भेजा है ताकि वो अपनी बेटी को पा सके। ये बात आध्या को सोचने पर मजबूर कर देगी कि उसे अपनी मां के साथ चलना चाहिए या फिर नहीं।

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आध्या पहले अपनी मां के बारे में सोचेगी लेकिन फिर वो उस आश्रम के बारे में सोचने लगेगी जहां उसने इतना वक्त बिताया है। आध्या सोचेगी कि जिस आश्रम ने उसे इतने वक्त तक आसरा दिया अगर वो चली गई तो ये आश्रम उजड़ जाएगा।

राही सोचने लगेगी कि कैसे उसके जाने पर आश्रम के बर्तन और सामान बाहर फेंक दिया जाएगा और बच्चों को सड़क पर आना पड़ेगा। आध्या खुद एक अनाथ आश्रम में रह रही है, ऐसे में बच्चों की परेशानी के बारे में सोचकर वो थोड़ा सहम जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+