Anupama: क्या आध्या को होगा अपनी गलती का एहसास? अनुपमा-अनुज के साथ रहने को होंगी तैयार!

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' के हर एपिसोड में नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। यही वजह है कि ये सीरियल फैंस का पसंदीदा शो बन चुका है। अब आने वाले एपिसोड में एक बार फिर अनुपमा और अनुज कपाड़िया के बीच चीजें ठीक होती हुई नजर आएंगी। ऐसे में आध्या एक बार फिर नई चाल चलने वाली है।

हाल ही के एक एपिसोड में अनुपमा और अनुज कपाड़िया के बीच बढ़ती नजदीकियां देख आध्या ने उन्हें धमकी दी है कि वह दोनों साथ आए तो आध्या सुसाइड कर लेंगी। अब आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि अनुज को एहसास होता है कि वह अनुपमा के साथ खुश हैं जिसके लिए भारत आने का फैसला करते हैं। लेकिन आध्या ऐसा होने नहीं देती और अपनी बात पर अड़ी रहती है।

anupama

अनुपमा को अनुज फोन कॉल कर बात करेंगे और कहेंगे कि वह अब हमेशा के लिए उनके साथ रहने भारत आ रहे हैं। अनुज की सारी फ्लाइट बुक हो जाती है। वहीं अनुपमा की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। उन्होंने इस बारे में परिवार को बताया और शाह परिवार भी खुशी से झूम उठा कि दोनों फिर से एक हो रहे हैं।

जैसे ही अनुज फ्लाइट के लिए रवाना होते हैं तो उन्हें कुछ पंडितों की टोली मिलेगी। वहीं अनुपमा को भी एयरपोर्ट पहुंचने से पहले कुछ पंडित मिलेंगे। अमेरिका में अनुज को पंडित कृष्ण का लॉकेट देते हैं और अनुपमा को राधा का। ये सब देखकर दोनों खुश हो जाते हैं। लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आता है जब अनुज रास्ते में होता है तो आध्या उसे फोन कर कहती हैं कि उन्हें अपनी पत्नी के साथ रहना चाहिए। इसके बाद एक्टर खुश हो जाते हैं।

लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आता है जब आध्या फोन पर रो रही होती हैं अनुज से उन्हें छोड़ने के लिए कहती हैं। ये सुनकर अनुज भी रोने लगते हैं। आध्या कहती हैं कि वह अपनी मां के साथ नहीं रह सकती हैं और अब वह भी अपनी बेटी से मिलने की कोशिश ना करें। ये सुनकर अनुज को बड़ा झटका लगता है। अब देखना होगा कि क्या इतने लंबे इंतजार के बाद अनुपमा और अनुज की मुलाकात हो पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+