अनुपमा: TV की सबसे महंगी एक्ट्रेस बनीं Rupali Ganguly, लाखों में है एक दिन की फीस!
मुंबई, 01 फरवरी। बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसेस की कमाई करोड़ों और अरबों रुपयों में होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगा एक्टर अक्षय कुमार हैं, जो एक फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपए तक फीस चार्ज करते हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इतनी कमाई सिर्फ फिल्मों में हो सकती है तो आपका सोचना गलत है। छोटे पर्दे यानी टीवी इंडस्ट्री के अभिनेता और अभिनेत्री कमाई के मामले में फिल्मी कलाकारों से कम नहीं हैं।

3 से 5 लाख रुपए रोजाना कमाते हैं कलाकार
आपको जानकर हैरानी होगी कि डेली सोप यानी टीवी पर रोजाना आए वाले सीरियल्स के कलकार एक दिन में 3 से 5 लाख रुपए की कमाई करते हैं। इस हिसाब से एक साल की फीस की बात करें तो यह 18 करोड़ रुपए सालाना होती है। आज हम आपको टीवी की उस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे छोटे पर्दे की सबसे महंगी एक्ट्रेस कहा जाता है। उनका नाम रूपाली गांगुली हैं।

'अनुपमा' की टीआरपी ने मचाई धूम
आज के समय में इंडियन टेलीविजन के सबसे मशहूर सीरियल 'अनुपमा' में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनकी एक्टिंग और किरदार को घर-घर में पसंद किया जा रहा है, शो की टीआपी रेटिंग भी काफी अच्छी है। यही वजह है कि शो के मेकर्स रूपाली को फीस के तौर पर मोटी रकम दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपनी फीस को लेकर चर्चा में आईं रूपाली अब टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं।

एक दिन की फीस
'अनुपमा' से रूपाली गांगुली की लोकप्रियता आसमान छू रही है। बताया जा रहा है कि पहले जहां रूपाली एक दिन के लिए 1.5 लाख रुपए मेहनताना लेती थीं, वहीं अब उनकी फीस दोगुनी यानी 3 लाख रुपए हो गई है। दरअसल, 'अनुपमा' शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ है। शो ने भारत के छोटे शहरों और गांवों के लाखों घरों में अपनी पहुंच बढ़ा दी है। खैर, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि 'अनुपमा' में आने से पहले ही रूपाली एक बड़ी एक्ट्रेस हैं।

सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्री
उनकी फैनफॉलोइंग काफी लंबी हैं, रूपाली गांगुली ने अपनी कमाई से टीवी के उन दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है, जो शो के लिए मोटी फीस लिया करते थे। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक रूपाली प्रति दिन तीन लाख रुपए कमा रही हैं। दिन। वह अब भारतीय टीवी पर सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्री हैं। रूपाली गांगुली ने इंडस्ट्री में कई लोकप्रिय युवा नामों को पछाड़ दिया है।

इन एक्टर्स को छोड़ा पीछे
रिपोर्ट यह भी बताती है कि रूपाली गांगुली का वेतन मशहूर एक्टर राम कपूर और रोनित बोस रॉय से भी अधिक है। 44 साल की इस एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले ही अपनी फीस में बढ़ोतरी की है। शो के हर एपिसोड में वह जिस तरह की परफॉर्मेंस दे रही हैं, उसे देखते हुए यह जायज है। टीवी शो 'अनुपमा' को राजन शाही के डायरेक्शन में कुट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है। शो एक ऐसी महिला की कहानी है, गृहणी होने के साथ-साथ कई मुश्किलों का सामना करती है। शो में रूपाली गांगुली का नाम भी 'अनुपमा' है। पूरी कहानी उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है।
यह भी पढ़ें: शख्स ने 100 रुपये में कबाड़ प्लेन खरीदकर लगाया दिमाग, अब हर घंटे हो रही लाखों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications