शख्स ने 100 रुपये में कबाड़ प्लेन खरीदकर लगाया दिमाग, अब हर घंटे हो रही लाखों की कमाई
नई दिल्ली, 24 जनवरी: अगर किसी शख्स के पास तेज दिमाग है, तो वो उसे इस्तेमाल कर बिना मेहनत किए पैसे कमा सकता है। इसका ताजा उदाहरण ब्रिटेन में देखने को मिला है। वहां पर एक शख्स ने कबाड़ जहाज को 100 रुपये में खरीदा। इसके बाद उसने दिमाग लगाकर एक बिजनेस शुरू किया, जिससे अब हर घंटे उसकी लाखों की आमदनी हो रही है। (तस्वीरें- Emily Mae के ट्विटर से साभार)

ब्रिटिश एयरवेज से रिटायर है जहाज
दरअसल ब्रिटिश एयरवेज का 747 जेट 2020 में रिटायर हो गया था। कुछ दिनों में उसकी हालत कबाड़ हो गई। जिस पर कंपनी ने उसे नीलाम करने का प्लान बनाया। इसके बाद एयरपोर्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव सुजन्नाह हार्वे ने इसे एक पाउंड (100 रुपये) में खरीदा। फिर उन्होंने उसका रिनोवेशन शुरू करवाया, ताकि उसे पार्टी के लिए इस्तेमाल किया जा सके। जिसमें करीब 5 करोड़ रुपये खर्च हो गए।

किराया है बहुत महंगा
इतने पैसे खर्च होने के बाद कबाड़ प्लेन अंदर से पूरी तरह से महल बन गया है। जिसे निजी प्रोग्राम्स के लिए किराए पर दिया जाता है। ये प्लेन अब बर्थडे पार्टी, कॉर्पोरेट मीटिंग, प्रॉडक्ट लॉन्च आदि के लिए उपलब्ध है। इसके लिए लाखों से करोड़ों रुपये का रेंट लिया जाता है। कई बार तो कस्टमर एक घंटे की पार्टी के लिए लाखों रुपये के बिल का भुगतान करते हैं।

प्राइवेट एयरपोर्ट पर है प्लेन
हार्वे के मुताबिक ये पार्टी प्लेन अभी इंग्लैंड के प्राइवेट एयरपोर्ट कोट्सवोल्ड्स में खड़ा है। जिसमें हर तरह की पार्टी के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। अंदर आपको रेस्टोरेंट, बार के साथ डिस्को भी मिल जाएगा। ऐसे में जब भी आप अंदर जाएंगे, तो आपको पार्टी करने का मन कर जाएगा। अब इसे लोग 'पार्टी प्लेन' नाम से जानने लगे हैं। साथ ही उन्हें इस प्लेन को ऐसा बनाने पर गर्व है।

1994 से भर रहा था उड़ान
ब्रिटिश एयरवेज के मुताबिक इस प्लेन को उन्होंने 15 फरवरी 1994 को अपने बेड़े में शामिल किया था। इसे 6 अप्रैल 2020 को रिटायर कर दिया गया। इसने करीब 118,445 घंटे उड़ाने भरी है। मौजूदा वक्त में अगर आप इसे किराए पर लेकर पार्टी करना चाहें, तो आपको करीब 1 लाख रुपये प्रति घंटे देने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications