क्या अयोध्‍या में भाजपा की हार से अनुपम खेर हुए परेशान? इंस्टा पर लिखा- बहुत ईमानदार नहीं होना चाहिए, उसे तो..

Anupam Kher: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने राजनेताओं के साथ साथ सेलेब्स और आम लोगों को भी चौंका दिया है। गत 4 जून 2024 (मंगलवार) को सभी 543 सीटों पर वोटों की गिनती हुई। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, हालांकि इस बार भी कमल ही खिला है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या नगरी की हो रही है।

अनुपम खेर ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
आपको बता दें कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 500 साल बाद राम मंदिर बना, एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तो तत्परता के साथ तैयार किया गया, पूरे शहर को चमकाया गयालेकिन वहां की जनता ने बीजेपी की जगह समाजवादी पार्टी को ज्यादा वोट देकर जिता दिया। इस चर्चा के बीच अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसे लोग बीजेपी की हार से जोड़कर देख रहे हैं।

anupam kher

पोस्ट में झलक रही है अमुपम खेर की नाराजगी
कहा जा रहा है कि अनुपम खेर के इस पोस्ट में उनकी नाराजगी साफ झलक रही है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- कभी कभी सोचता हूं कि ईमानदार व्यक्ति को बहुत ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए। जंगल में सीधे तने वाले पेड़ ही सबसे पहले काटे जाते हैं। बहुत ज्यादा ईमानदार व्यक्ति को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं।

'बहुत ज्यादा ईमानदार व्यक्ति को सबसे ज्यादा कष्ट होता है'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है- पर फिर भी वो अपनी ईमानदारी नहीं छोड़ता।। इसीलिए करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनता है। जय हो। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- सच्चाई। अनुपम खेर के इस पोस्ट पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बहुत सारे लोग एक्टर की बातों से पूरी तरह सहमत नजर आ रहे हैं।

पोस्ट पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अयोध्या को शर्म नहीं आई और कार सेवकों की हत्या भूल गए। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पीछे का इतिहास उठाकर देखो तो हम 400 साल इसी कारण गुलाम रहे। कई लोग अयोध्यावासियों को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

अयोध्या सीट पर बीजेपी की हुई हार
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट (अयोध्या) पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। चुनाव परिणा में यहां की जनता ने बीजेपी के लल्लू सिंह को हरा दिया है। यहां से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जीत हुई है।

अनुपम खेर ने कंगना रनौत को दी बधाई
वहीं बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीतने के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- माई डियरेस्ट कंगना, शानदार जीत के लिए बधाई। आप रॉकस्टार हैं। आपकी जर्नी बहुत प्रेरणादायक है। आपके, हिमाचल प्रदेश और मंडी के लोगों के लिए खुश हूं। आपने साबित कर दिया कि अगर मेहनत करो तो कुछ भी हो सकता है। जय हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+