सतीश कौशिक की अर्थी के सामने बैठकर फूट फूटकर रोने लगे अनुपम खेर और फिर.....

Satish Kaushik and Anupam Kher: सतीश कौशिक के चले जाने से अनुपम खेर काफी दुखी हो गए हैं। ऐसे में दोस्त की अर्थी के सामने बैठकर अनुपम खेर फूट फूटकर रोते नजर आए थे। उन्हें अभिषेक बच्चन ने संभाला था।

anupam kher

Satish Kaushik and Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक के निधन से आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के लोग तक सदमे में आ गए हैं। मिस्टर इंडिया का कैलेंडर अचानक ही इस दुनिया को छोड़कर चला गया है। आपको बता दें कि हार्ट हटैक के चलते गत 8 मार्च की देर रात सतीश कौशिक की मौत हो गई थी। निधन से पहले उन्हें होली पार्टी में काफी इन्जॉय करते हुए देखा गया था। ऐसे में कोई ये सोच ही नहीं पाया था कि इतनी जल्दी ऐसा कोई हादसा हो जाएगा। सतीश कौशिक की मौत की खबर इंडस्ट्री में उनके सबसे अच्छे दोस्त अनुपम खेर ने ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताई थी। अनुपम खेर ने ट्वीट कर मौत की पुष्टि की थी। फिलहाल अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने दोस्त की अर्थी के सामने बैठकर फूट फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं।

सतीश कौशिक और अनुपम खेर की बॉन्डिंगanupam

सतीश कौशिक और अनुपम खेर की बॉन्डिंगanupam

आपको बता दें कि इंडस्ट्री में हर कोई ये जानता था कि सतीश कौशिक के साथ अनुपम खेर की बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों करीब 45 साल से एक दूसरे के दोस्त थे। दोनों रोजाना एक दूसरे से मिलते थे या फिर फोन पर ही बात कर लेते थे। दोनों अपनी पर्सनल जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की बातचीत एक दूसरे के साथ करते थे। लेकिन अब सतीश कौशिक इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी अर्थी के सामने बैठकर अनुपम खेर अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे।

सतीश कौशिक-अनुपम खेर की गहरी दोस्ती

'द कपिल शर्मा शो' में एक बार सतीश कौशिक और अनुपम खेर एकसाथ मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस शो में ही अनुपम खेर ने बताया था कि सतीश कौशिक के साथ उनकी कितनी गहरी दोस्ती है। दोनों एक दूसरे से बात किए बिना एक दिन भी नहीं रह पाते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ पूरे दिन की चुगली करते हैं। लेकिन अब सतीश कौशिक की निर्जीव बॉडी को देखकर अनुपम खेर फूट फूटकर रो रहे थे।

सतीश कौशिक की अर्थी के सामने रोने लगे अनुपम खेर

अनुपम खेर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने दोस्त सतीश कौशिक की अर्थी के सामने बैठकर फूट फूटकर रो रहे हैं। अनुपम खेर थोड़ी देर तो चुप रहकर हिम्मत बांधते लेकिन फिर रो पड़ते। दोनों ने साथ में सुख-दुख से भरे दिन और हर तरह के उतार-चढ़ाव देखे थे। सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देते वक्त अनुपम खेर बुरी तरह से रो पड़े थे।

फूट फूटकर रोए अनुपम खेर

फूट फूटकर रोए अनुपम खेर

अनुपम खेर वर्सोवा स्थित श्मशान घाट तक उसी एम्बुलेंस में गए थे जिसमें दोस्त सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर मौजूद था। वह कभी एकटक सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को निहारते तो कभी उनके शरीर पर पड़ी मालाओं को ठीक करने लगते। अनुपम खेर बीच बीच में अपने आंसुओं को पोंछते भी नजर आ रहे थे।

अभिषेक बच्चन ने गले लगाकर संभाला

जब सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा शुरू हुई और सेलेब्स उनके आखिरी दर्शन के लिए आने लगे थे तो अनुपम खेर तब भी जोर जोर से रोने लगे थे। तब अभिषेक बच्चन ने किसी तरह से उन्हें गले लगाकर संभाला था। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने बड़ी हिम्मत जुटाकर खुद को संभाला था और सतीश कौशिक के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वह तुरंत ही सतीश कौशिक के घर पहुंच गए थे।

Recommended Video

    Satish Kaushik की Family में कौन-कौन, पत्नी क्या करती हैं ? | Satish Kaushik Death | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+