'महंगाई बढ़ रही इसलिए...' अनुपम खेर ने जम्मू कश्मीर का वीडियो शेयर कर कहा- 'मेरा देश बदल रहा', तो बोले यूजर्स

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने श्रीनगर के लाल चौक का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कहा कि मेरा देश बदल रहा है।

मुंबई, 6 अगस्त: देश की आजादी को 75 साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसके चलते देशवासियों में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। इस कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान जोरों-शोरों पर चल रहा है। इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370 को खत्म हुए भी तीन साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने श्रीनगर के लाल चौक का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 'अमृत महोत्सव' के तहत जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थित लाल चौक पर तिरंगा रैली निकाली गई है। वीडियो को अनुपम खेर ने कैप्शन भी दिया है। ऐसे में यूजर्स एक्टर के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

अपनी राय रखते हैं अनुपम खेर

अपनी राय रखते हैं अनुपम खेर

एक्टर अनुपम खेर अकसर सोशल और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। ऐसे में जम्मू कश्मीर की राजधानी में निकाली गई इस रैली का वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ये नजारा कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक का है। आज का है। देश बदल नहीं रहा, देश बदल गया है। जय हो।

एक्टर ने शेयर किया वीडियो

अनुपम खेर ने जैसे ही ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने लिखा, बिना हेलमेट के सब बाइक चला रहे हैं सच में देश बदल रहा है और इसे प्रमोट भी कर रहे हैं।

क्या बोले यूजर्स?

क्या बोले यूजर्स?

एक अन्य यूजर कहता है कि जहा महंगाई पर भी बात कर लिया करो। उन्होंने लिखा कि बढ़ती बेरोजगारी, नीचे गिरती हुई अर्थव्यवस्था। इसकी तरफ भी ध्यान देना चाहिए।

यूजर्स को आया गुस्सा

यूजर्स को आया गुस्सा

एक अन्य यूजर ने लिखा कि अभी कुछ दिन पहले हमारे कश्मीरी पंडित भाई कश्मीर छोड़ रहे थे। इसे लोग इतनी जल्दी भूल जाते हैं और फिर ऐसी छोटी उपलब्धि का वीडियो और फोटो शेयर करके जश्न मनाते हैं।

वीडियो में बिना हेलमेट के दिखे लोग

वीडियो में बिना हेलमेट के दिखे लोग

एक यूजर ने लिखा कि वाकई देश बदल गया है क्योंकि आज सब्जी और सारे सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। इस तरह सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुपम खेर के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि कई लोग बिना हैलमेट के हैं, इस पर दिल्ली पुलिस को एक्शन लेना चाहिए।

इस फिल्म में दिखेंगे अनुपम

इस फिल्म में दिखेंगे अनुपम

एक्टर अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आईबी 71 में विद्युत जामवाल के साथ मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+