अनुपम खेर की मां ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कह डाली बड़ी बात, कंगना रनौत ने भी दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को देशभर के लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर फिल्म जगत के लोगों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो अनुपम खेर की मां दुलारी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर की मां पीएम मोदी को दिल खोलकर जन्मदिन की बधाई दे रही हैं।

बेटों से भी ज्यादा अच्छी लगते हैं मोदीजी

बेटों से भी ज्यादा अच्छी लगते हैं मोदीजी

वीडियो में अनुपम खेर जब अपनी मां से पूछते हैं कि वो आपको क्यों अच्छे लगते हैं तो उनकी मां कहती हैं पता नहीं वो मुझे क्यों अच्छे लगते हैं लेकिन वो मुझे तुमसे भी ज्यादा अच्छे लगते हैं। अनुपम खेर की मां कहती हैं कि हैप्पी बर्थडे मोदी साहब। मैं सुबह से उन्हें बधाई दे रही हूं। उनको हजारों माओं का आशीर्वाद, मेरी भी आशीर्वाद, सुबह से मैं उन्हें आशीर्वाद दे रही हूं। इसमे कोई दो राय नहीं है कि वह सबसे अच्छे हैं।

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

अनुपम खेर ने अपनी मां का वीडियो शेयर करते हुए लिखा मां मोदी जी को जन्मदिन पर बधाई देना चाहती थीं। सो भाई राजू खेर ने वीडिओ बनाया। दुलारी का कहना है कि मोदी जी को हज़ारों मांओं का आशीर्वाद है। और मां को वो हमसे भी ज़्यादा अच्छे लगते है। उनकी ये दुआयें दिल से निकलती है, नरेंद्र मोदी जी! करोड़ों मांओं का आशीर्वाद आप पर हमेशा रहें!

कंगना रनौत ने दी ये प्रतिक्रिया

कंगना रनौत ने दी ये प्रतिक्रिया

अनुपम खेर के इस वीडियो को अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी लाइक किया है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहत ला देती हैं माताजी। भगवान इनको लंबी आयु दें। इससे पहले अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते उन्हें बधाई दी थी। अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमे देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी शपथ ले रहे हैं। अनुपम खेर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे, ईश्वर आपको लंबी आयु दे, स्वस्थ्य शरीर दे। आप अपनी शपथ को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। आने वाले कई साल ऐसा करते रहिए। आपके नेतृत्व के लिए शुक्रिया।

इमरजेंसी में साथ नजर आएंगे

इमरजेंसी में साथ नजर आएंगे

बता दें कि अनुपम खेर और कंगना रनौत एक साथ आने वाली फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगे। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल पर आधारित है, जब देश में उनके शासन में इमरजेंसी लगाई गई थी। फिल्म में कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। वहीं अनुपम खेर ने फिल्म में जेपी नारायणन का रोल निभाया है। महिला चौधरी, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन भी फिल्म में नजर आएंगे। इमरजेंसी फिल्म को कंगना रनौत ने लिखा है और उन्होंने फिल्म का निर्देशन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+