Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: ऑटो रिक्शा की सवारी कर नन्हे बच्चों से मिले अनुपम खेर, फैंस ने कहा- ‘इंस्पिरेशन’

एक्टर अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुंबई, 4 जून: सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपनी दरियादिली को लेकर भी मशहूर हैं। एक्टर ने कॉमेडियन से लेकर विलेन तक का रोल फिल्मों में निभाया है। साथ ही अनुपम खेर ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है। हाल ही में अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

रिक्शा में बैठे अनुपम खेर

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर मुंबई की सड़को पर ऑटो रिक्शा से जा रहे हैं। इस दौरान वे रिक्शा चालक से बातचीत भी करते हैं। तभी अचानक उनके दोस्त भी आ जाते हैं, जो उन्हें रोज सुबह-सुबह मिलते हैं। साथ ही कुछ बच्चे भी अनुपम खेर को मिलते हैं, जिनसे मिलकर वे उनका हाल चाल पूछते हैं। वे बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके साथ फोटो भी क्लिक करते हैं।

वीडियो को दिया शानदार कैप्शन

वीडियो को दिया शानदार कैप्शन

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- 'ऑटोरिक्शा की सवारी, मेरे मॉर्निंग वॉक के फ्रेंड्स, ड्राइवर दूबे जी और मुंबई की सड़कें। पिताजी कहते थे कि दुनिया में सबसे आसान काम है किसी को खुश करना। इसे देखें और एन्जॉय करें, जैसे मैंने किया। हैप्पनीनेस, जॉय, मेंटल पीस।' इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो एक्टर आखिरी बार "द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। अब वे जल्द ही विद्युत जामवाल के साथ 'आईबी 71' में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+