'एक पेग लगाने के बाद पिताजी...' अनुपम खेर ने पिता को याद कर बताया दिलचस्प किस्सा
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर साझा की।
मुंबई, 27 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी 37वीं सालगिरह के मौके पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। वहीं एक बार फिर अनुपम खेर ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है जो कि, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

अनुपम खेर ने शेयर की माता-पिता की तस्वीर
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से को लेकर अपडेट शेयर करते हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पुराने दिनों को याद माता-पिता की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्टर ने अपने पिता की एक आदत का जिक्र किया है। अब वो आदत क्या है आइए हम आपको बताते हैं।
सोशल मीडिया पर हुई वायरल
अनुपम खेर की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, उनके पिता हाथों में किताब थामे पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं उनके साथ खड़ी अनुपम खेर की मां को देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर कर अनुपम खेर ने बैकग्राउंड में एक गाना एड किया है जो कि 80 या 90 के दशक का है। इस गाने के बोल हैं 'जाने वो कैसे लोग थे जिनको...'।

'एक पेग लगाने के बाद पिता जी अक्सर...'
अनुपम खेर ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, पुष्कर और दुलारी की शादी के बाद की तस्वीर! पिता जी के पुराने ट्रंक से मिली। एक पेग लगाने के बाद पिता जी अक्सर ये गाना गुनगुनाते थे।' अनुपम खेर के माता-पिता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
इस तस्वीर को देख फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'ब्यूटीफुल।' तो वहीं यूजर्स भी इस तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह तस्वीर अपने आप में एक कहानी बयां कर रही है। बेहद कीमती यादें हैं, जो कभी धुंधली नहीं हो सकती हैं। दो खूबसूरत लोग एक फ्रेम में।' वहीं कुछ यूजर्स ने हार्ट इमोजी लगाए हैं।
37वीं सालगिरह पर शेयर की थी तस्वीर
आपको बता दें कि इससे पहले अनुपम खेर ने शादी की 37वीं सालगिरह के मौके पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। जो कि, अनुपम खेर और किरण खेर की शादी के वक्त थी। दोनों इस तस्वीर में रस्म निभाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ अनुपम खेर धोती पहने नजर आए तो वहीं दुल्हन के जोड़े में किरण खेर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। ॉ

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
वहीं अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों कार्तिकेय 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। 13 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने महज 2 हफ्ते में 61 करोड़ का बिजनेस कर बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसके अलावा फिल्म की फैंस काफी तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि, साल 2022 में अनुपम खेर की ये दूसरी सुपरहिट फिल्म साबित हुई है।












Click it and Unblock the Notifications