Satish Kaushik No More: सतीश कौशिक की होगी प्रार्थना सभा, एक्टर के बेस्ट फ्रेंड अनुपम खेर करेंगे पूरा इंतजाम
अनुपम खेर अपने बेस्ट फ्रेंड सतीश कौशिक के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन कराएंगे। इसका सारा इंतजाम एक्टर की तरफ से किया जाएगा।
Satish Kaushik Prayer Meeting: अभिनेता सतीश कौशिक का इस तरह दुनिया से चले जाना हर किसी के लिए एक बड़ा सदमा है। सिनेमा जगत के तमाम सितारे भी अब तक इससे उभर नहीं पा रहे हैं। सभी सितारे एक्टर को याद कर भावुक हो रहे हैं। यहां तक कि अभिनेता के खास मित्र अनुपम खेर के लिए भी ये एक बड़ा झटका था। 45 साल की दोस्ती में अब हमेशा के लिए पुर्णविराम लग चुका है। यही वजह है कि अब अनुपम खेर अपने दोस्त के लिए 21 मार्च को प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे।

सतीश कौशिक की होगी प्रार्थना सभा
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपम खेर अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे। बता दें कि, अभिनेता के लिए चौथे समारोह का आयोजन नहीं होगा। एक्टर का परिवार उनके लिए हर रोज 20 मार्च तक प्रार्थना करेगा। वहीं अब अनुपम खेर उसके अगले दिन यानी 21 मार्च को अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए प्रार्थना सभा करेंगे। इस कार्यक्रम की सारी तैयारी एक्टर की तरफ से की जाएगी। जिसमें सिनेमा जगत के तमाम बड़े सितारे भी शिरकत करेंगे। फिलहाल इसको लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं सामने आई है कि इस कार्यक्रम का आयोजन कहां होगा।
सतीश कौशिक के केस में आया नया मोड़
मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च की सुबह दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 66 साल की उम्र में उनका इस तरह से जाना हर किसी के लिए बड़ा सदमा है। अब लगातार एक्टर के केस में कुछ नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभिनेता का निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ था। पुलिस मामले की जांच के लिए उनके फार्महाउस पहुंची थी जहां उनके कुछ दवाइयां मिली। अब पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। अब देखना होगा कि इस केस में पुलिस की जांच में क्या कुछ सामने आता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications