Satish Kaushik ने मौत से पहले अनुपम खेर से कही थी ये बात, एक्टर ने 3 घंटे पहले मिलाया था फोन कॉल

Anupam Kher Satish Kaushik: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च 2023 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। जिसकी वजह से उनके खास दोस्त अनुपम खेर पूरी तरह से टूट गए थे। अब हाल ही में एक्टर ने बताया कि सतीश की मौत से 3 घंटे पहले उनकी बातचीत हुई थी।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने सतीश कौशिक से हुई पहली मुलाकात और उनके साथ हुई आखिरी बातचीत पर चर्चा की। इस दौरान एक्टर काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने बताया कि सतीश कौशिक से आखिरी बातचीत उनकी मौत से 3 घंटे पहले हुई थी। एक्टर ने बताया उस समय सतीश की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी।

Satish Kaushik

अनुपम खेर ने आगे बताया कि सतीश की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी तो उन्हें अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी। अनुपम खेर ने सतीश से कहा था, 'जाओ और हॉस्पिटल में भर्ती हो जाओ। ऐसे जाना जैसे रिजॉर्ट जा रहे हो। लेकिन इसके बावजूद सतीश ने मुझसे कहा कि वह अगले दिन सुबह जाएंगे हालांकि मैंने उन्हें तुरंत जाने को कहा।' उन्होंने अपने दोस्त को काफी समझाने की भी कोशिश की थी।

अनुपम खेर ने आगे बताया कि सतीश कौशिक से उनकी पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी। उन्होंने कहा, हम दोनों की मुलाकात ड्रामा स्कूल में हुई थी। मैं अकेले बैठा था, और वो मेरे पास आकर बैठ गया। मैंने उससे पूछा कि तुम यहां क्यों बैठे हो? उस वक्त मेरी उम्र 19-20 साल की थी। मैंने उससे पूछा कि तुम यहां बैठोगे तो मुझे क्या मिलेगा? सतीश ने कहा कि मैं हॉस्टल में नहीं रहता। मैं यहां का लोकल निवासी हूं और तुम्हें खाने को परांठे मिलेंगे।'

बता दें कि, सतीश कौशिक और अनुपम खेर 45 साल से जिगरी दोस्त थे। दोनों की दोस्ती से पूरी इंडस्ट्री वाकिफ है। सतीश के निधन के बाद अनुपम खेर उनकी बेटी का ध्यान रखते हैं। आए दिन वह सतीश की बेटी के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं सतीश कौशिक की मौत के बाद जल्द ही उनकी आखिरी फिल्म कागज 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 1 मार्च 2024 को ये फिल्म थिएटर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+