'एक्टर ने धमकी देकर उतरवाए थे कपड़े', सालों बाद एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द
Amita Nangia: अमिता नांगिया पुरानी हवेली, कॉलेज गर्ल और सौगंध जैसी फिल्मों में काम किया है। अमिता ने प्रतिज्ञाबध नाम की फिल्म की थी। इसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर अहम रोल में थे। इस फिल्म में आमिता ने बोल्ड सीन भी दिया था। जिसके बाद उन्होंने खूब फूट फूट कर रोया था। वो क्या वाक्या था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है।
अमिता ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत की। इसमें उन्होंने बीआर चोपड़ा के ऑफिस का एक किस्सा बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि वो उन्हें द्रोपदी का किरदार ऑफर कर रहे थे। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। तब जाकर उन्हें प्रतिज्ञाबध ऑफर हुई। क्या है पूरा किस्सा पढ़िए ये रिपोर्ट।

बातचीत में उन्होंने कहा, मैंने उनसे कहा कि मैं इंडस्ट्री में फिल्में करने आई हूं। द्रौपदी मुझे नहीं बनना है। इसके बाद उन्होंने मुझे फिल्म प्रतिज्ञाबध ऑफर की। उन्होंने कहा ये दो हीरो और एक बहन की कहानी है। क्या तुम करना चाहोगी। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी, मैंने भी तुरंत हां कर दी। फिल्म में काम करने में मुझे मजा भी आया था। इसका एक सीन आज भी वायरल होता है। अमिता ने आगे बताया, फिल्म में एक सीन था, जिसमें अनुपम खेर का किरदार मेरे कपड़े उतरवा देते हैं। और कहते हैं कि इसे मिथुन के किरदार को भेज दो। ताकि वो उनका काम करे नहीं तो मेरा रेप कर मार डालेंगे। ये फिल्म का पूरा सीन था। मैंने सीन तो कर लिया लेकिन खूब रोई। मुझे हर कोई समझा रहा था और संभाल रहा था। वो बहुत मुश्किल शॉट था। उस जमाने में तो शॉर्ट स्कर्ट पहनना बड़ी बात थी, लेकिन अब सब नॉर्मल हो गया है।
बता दें, अमिता ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की, लेकिन करियर में कुछ खास नहीं चला। तब उन्होंने टीवी की तरफ रुख किया।












Click it and Unblock the Notifications