अनुपम खेर ने निर्देशक नीरज के साथ फोटो शेयर कर अपनी 529 वीं फिल्म का किया ऐलान

Anupam Kher announces his 529th film by sharing a photo with director Neeraj

मुंबई, 10 अगस्त: बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर अभिनेता अनुपम खेर ने एक से बढ़कर एक फिल्‍में की हैं। वहीं अब अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पसंदीदा निर्देशक नीरज पांडे के साथ एक तस्वीर साझा की और अपनी 529 वीं फिल्म की घोषणा की।

anupamkher

इस फोटो में अनुपम खेर फिल्म निर्माता नीरज पांडे के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने नीले रंग की डेनिम के साथ मैच किया है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट स्नीकर्स से मैच किया।

फोटो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, "और मेरा प्रोजेक्ट 529 वां मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक और एक बहुत ही प्रिय मित्र @neerajpofficial के साथ हूं! जल्द ही प्रोजेक्‍ट का डिटे शेयर करेंगे। लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा "यह मजेदार होगा" !! इसके साथ हैशटैक के साथ TheHitTeam लिखा और MSDhoniTheUntoldStory और Special26 लिखा।

अभिनेता अनुपम खेर और निर्देशक नीरज पांडेय ने 'बेबी', 'ए वेडनेसडे', 'स्पेशल छब्बीस' और 'टोटल सियापा' जैसी फिल्मों में काम किया है।जैसे ही उन्होंने घोषणा की, उनके प्रशंसकों और इंडस्‍ट्री के दोस्तों ने कमेंट करते हुए चुटकी ली। अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा "यू आर डी बेस्ट।"और अनुपम के फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ कमेंट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+