अनुपम खेर ने बर्ड डे पर डैनी डेन्जोंगपा के छुए पैर, अमिताभ बच्चन ने थपथपाई पीठ ,देखें Video
अनुपम खेर ने बर्ड डे पर डैनी डेन्जोंगपा के छुए पैर, अमिताभ बच्चन ने थपथपाई पीठ ,देखें Video
मुंबई, 09 मार्च । बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने 7 मार्च को अपी 67 वां बर्ड डे मनाया। एक्टर के बर्डडे सेलिब्रेशन में कई अमिताभ बच्चन समेत कई बड़री हस्तियां मौजूद रहीं। अनुपम खेर ने खुद ये वीडियो शेयर किया।

ऊंचाई के सेट पर मनाया बर्थ डे
दरअसल, अनुपम खेर के बर्थडे का सेलिब्रेशन उनकी अपकमिंग फिल्म ऊंचाई के सेट पर बड़े ही स्पेशल तरीके से मनाया गया। अनुपम खेर ने इसी सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है।

सभी ने अनुपम को किया सरप्राइज
इस वीडियो में नजर आ रहा है जैसे ही वो फिल्म के सेट में अनुपम खेर एंटर करते हैं लोग उनके लिए बर्थडे सॉग गाने लगते हैं और एक्टर खुश हो जाते हैं।

डैनी के अनुपम ने छुए पैर
सेट पर मौजूद हिंदी सिनेमा के बहुत पुराने कलाकार डैनी डेंजप्पा भी मौजूद थे, अनुपम खेर ने जब उन्हें देखा तो वो सबसे पहले उनके पैर छुए और उनका आर्शीवाद लिया।

बिग बी ने पीठ थपथपा किया विश
अनुपम खेर इसके अमिताभ बच्चन की ओर बढ़े। अमिताभ ने उन्हें गले लाकर उनकी पीठ थपथपा कर विश किया। सेट पर अन्य कलाकारों के साथ बमन ईरानी भी मौजजूद थे उन्होंने भी गले लगकर अनुपम खेर को बर्थडे विश किया।

सभी ट्रेडिशनल नेपाली टोपी में आए नजर
इस वीडियो में सभी ट्रेडिशनल नेपाली टोपी पहने हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'ऊंचाई' को सूरज बड़जात्या डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका भी लीड रोल में हैं।
अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर लिखा- ड्रीम बर्थडे सेलिब्रेशन
अनुपम खेर इसके कैप्शन में लिखते हैं, 'फिल्म ऊंचाई के सेट पर मेरा सबसे अच्छा और ड्रीम बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ। सूरज बड़जात्या, अमिताभ बच्चन, डैनी और बोमन और सेट के सभी मेंबर्स को मेरे जन्मदिन को यादगार दिन बनाने के लिए धन्यवाद। मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं। अनुपम खेर के फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications