'सलमान बिश्नोई समाज से मांगे माफी' Anup Jalota ने धमकियों के बीच दिया बयान, बोले- 'काला हिरण मारा या नहीं...'
Anup Jalota On Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। 14 अप्रैल में एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी। इसके बाद अब बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंग गैंग ने सलमान खान को फिर से मारने की धमकी दी है। उनका कहना है कि एक्टर ने काले हिरण को मारा था अगर वह माफी नहीं मांगेगे तो सलमान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अब इस मामले में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने बड़ा बयान दिया है।

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा कि, 'सलमान खान ने काला हिरण मारा या नहीं मारा इसे छोड़ देना चाहिए। सलमान खान को बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर इस मामले में अब माफी मांग लेनी चाहिए। ये अब ईगो की बात नहीं रही।'
वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान ने हाल ही में इस मामले में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, 'सलमान ने कोई काले हिरण को नहीं मारा है और उसने मुझे बताया था कि वह उस वक्त वहां नहीं था। जब सलमान की गलती ही नहीं है तो वह क्यों इस मामले में मांगी मांगेगा। सलमान को मिल रही ये धमकियां जबरन वसूली के अलावा कुछ और नहीं हैं। किसी जानवर को मारना तो दूर उसने कई की जान बचाई है।'
बता दें कि, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है। वह इन दिनों बिग-बॉस 18 की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में सेट के चारों तरफ पूरी सुरक्षा मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान ने बुलेटप्रूफ कार खरीदी जिससे उनकी सुरक्षा दोगुनी हो गई। इस कार की कुल कीमत 2 करोड़ है। खैर देखना होगा कि मिल रही धमकियों के बीच अब सलमान खान क्या बड़ा फैसला लेने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: Salman Khan Murder Planing: अंडरकवर लेडी ऑफिसर ने बिगाड़ा लॉरेंस का गेम! जानें कैसे शूटर को जाल में फांसा?












Click it and Unblock the Notifications