शाहरुख खान की Ra.One में क्या गलती कर बैठे थे अनुभव सिन्हा, खोल दिया काला-चिट्ठा!
शाहरुख खान के साथ अनुभव सिन्हा ने फिल्म Ra.One बनाई थी। ये फिल्म शाहरुख के करियर की डिजास्टर फिल्मों से एक है। लेकिन धीरे धीरे इसे लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया। बाद में इसे फ्यूचरिस्टिक सिनेमा का दर्जा भी दिया गया। रा.वन के कुछ सीन आज के मीम कल्चर का हिस्सा हैं। इस फिल्म के कुछ सीन पर एक समय पर थोड़ा विवाद भी हुआ।
लल्लनटॉप से बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने इस विवाद पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, मुझसे सीन में एक गलती हुई थी। जब आदमी लंदन में मरता है तो बांस की अर्थी में (आम बोलचाल में जिसे खपच्ची बोलते हैं) शव नहीं लेकर जाते हैं। अपने यहां इंडिया में ये वाला कल्चर नहीं है, इसलिए वहां कॉफेन में रखा था। यही कारण था कि लोगों को ऐसा लगा कि शाहरुख के रोल को दफनाया गया है।

अनुभव ने आगे कहा, मैं बनारस से हूं। शाहरुख का किरदार ब्राह्मण यानी तमिल ब्राह्मण का था, और उन्हें दफनाया नहीं जाता। डायरेक्टर पर शक करने से पहले कई बार खुद पर भी शक करना चाहिए। अगर डायरेक्टर किसी को दफना रहा है और फिर उसकी अस्थि विसर्जन कर रहा है, तो बेवकूफ नहीं है। अगर उस सीन को आप थोड़ा ध्यान से देखते तो सबको समझ आता।
रा वन में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान, अर्जुन रामपाल और अरमान वर्मा अहम किरदार में थे। फिल्म 130 करोड़ रुपए के बजट में बनाई गई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 207 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई थी। इस फिल्म पर प्लैगरिज्म और हैकिंग के भी आरोप लगे थे। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि रा वन बैटमैन और टर्मिनेटर जैसी फिल्मों से मिलती जुलती है। खबरें ये भी थीं कि इस फिल्म का सीक्वल भी बनाया जाएगा। हालांकि इस पर कुछ ज्यादा अपडेट सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications