19 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब है ये एक्ट्रेस, फिल्में छोड़कर किया ऐसा काम कि..., अब ऐसी हो गई है जिंदगी

Antara Mali: बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों के फेमस डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने एक प्यारी सी एक्ट्रेस की खोज की थी। वह एक्ट्रेस बॉलीवुड की 'रोड', 'कंपनी', 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' और 'नाच' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। उस एक्ट्रेस ने विवेक ओबेरॉय से लेकर अभिषेक बच्चन तक के साथ काम किया था लेकिन फिर अचानक ही वह इस इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

अंतरा माली का फिल्मी करियर
आपको बता दें कि रामगोपाल वर्मा की उस एक्ट्रेस का नाम अंतरा माली है। अंतरा माली ने उन्हीं की एक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उनकी कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वह सफल करियर नहीं बना पाईं और अचानक ही इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

Antara Mali

19 साल से फिल्मों से दूर हैं अंतरा माली
आपको बता दें कि अंतरा माली पिछले 19 साल से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने साल 2005 में ग्लौमर इंजस्ट्री छोड़ दी थी। हालांकि पांच साल बाद वह फिल्म 'एंड वंस अगेन' में जरूर नजर आई थीं, पर उसके बाद से वह एकदम दूर हो गईं।

रामगोपाल वर्मा की फिल्म से किया था डेब्यू
जानकारी के अनुसार अंतरा माली मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली की बेटी हैं। उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो फ्लॉप साबित हुई थी। इसके एक साल बाद रामगोपाल वर्मा ने अंतरा माली को फिल्म 'प्रेम कथा' में मौका दिया था। इस फिल्म के बाद से अंतरा माली, डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की लगभग हर फिल्म में नजर आने लगी थीं।

साल 2005 में फिल्मों को कह दिया था अलविदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरा माली की एक भी फिल्म सफल नहीं हो पाई थी। हालांकि अपना नाम बनाने में वह जरूर कामयाब रही थीं। लेकिन साल 2005 में उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया। साल 2005 में उन्होंने 'मिस्टर या मिस' नाम की फिल्म बनाई थी। वह इसकी राइटर और डायरेक्टर थीं। ये फिल्म भी फ्लॉप रही और इसके बाद अंतरा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

अंतरा माली ने मुंडवा लिया था सिर
साल 2010 में अंतरा माली एक्टर और डायरेक्टर अमोल पालेकर की फिल्म 'एंड वंस अगेन' में नजर भी आई थीं। इस फिल्म के लिए अंतरा माली ने अपना सिर तक मुंडवा लिया था। पर ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

2009 में अंतरा माली ने गुपचुप कर ली थी शादी
साल 2009 में अंतरा माली ने ची कुरियन से गुपचुप शादी कर ली थी और एक पारिवारिक जिंदगी शुरू कर दी थी। अंतरा माली के पति ची कुरियन जीक्यू मैगजीन के एडिटर हैं और कई अवॉर्ड शोज व प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं। वह पत्नी अंतरा माली और बेटी के साथ मुंबई में रहते हैं।

साल 2012 में दिथा था बेटी को जन्म
अंतरा माली अब अंतरा कुरियन बन चुकी हैं। वह अपनी फैमिली लाइफ में काफी बिजी हो गई हैं। ​अंतरा माली ने साल 2012 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। हालांकि इस खबर को सबसे छुपाकर रखा गया था। अंतरा माली अब सिर्फ रीडिंग और राइटिंग का काम करती हैं। वह जल्द ही फिल्मों के निर्देशन में लौटना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+