बॉलीवुड में एक और तलाक!, अमन यतन वर्मा और वंदना लालवानी के रिश्ते में आई दरार, जानें क्या हुई बात
Aman Yatan Verma Divorce: बॉलीवुड में इन दिनों तलाक की खबरों ने तहलका मचा रखा है। कुछ समय पहले ही फेमस सिंगर एआर रहमान की तलाक की खबर ने सबको शॉक्ड कर दिया था। उसके बाद फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के अलग होने की बात सामने आई।
अमन यतन वर्मा की शादीशुदा जिंदगी में मचा हंगामा
अब हाल ही में एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी के रिश्ते में आई दरार ने लोगों को हैरान कर दिया है। खबर है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। इसी बीच एक और खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर अमन यतन वर्मा की शादीशुदा जिंदगी भी कुछ ठीक नहीं चल रही है।

वंदना लालवानी से तलाक ले सकते हैं अमन यतन वर्मा
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी और बॉलीवुड जगत के मशहूर एक्टर अमन यतन वर्मा की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है। कहा जा रहा है कि पत्नी वंदना लालवानी और उनके बीच कुछ समस्या चल रही है।
-खबर है कि शादी के 9 साल बाद दोनों के बीच का मामला इतना बिगड़ गया है कि बात तलाक तक पहुंच गई है। फिल्म 'बागबान' में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे के किरदार में नजर आ चुके एक्टर अमन यतन वर्मा और उनकी पत्नी का रिश्ता टूटने वाला है।
अमन यतन वर्मा और वंदना लालवानी के तलाक का कारण
-ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमन यतन वर्मा और वंदना लालवानी ने दिसंबर 2016 में शादी की थी। वहीं शादी के 9 साल बाद दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।
-कपल के एक करीबी दोस्त ने मीडिया को बताया है कि अमन और उनकी पत्नी वंदना के बीच काफी समय से कुछ समस्याएं चल रही हैं।
-करीबी दोस्त के मुताबिक दोनों ने अपने मतभेद दूर करने की और रिश्ते को सुधारने की कोशिश की थी लेकिन कुछ भी काम नहीं आया।
-कहा जा रहा है कि कपल फैमिली भी शुरू करना चाहते थे, लेकिन इनके आपसी मतभेद इतने गहरे हो गए कि ऐसा हो न सका।
क्या बोले अमन यतन वर्मा और वंदना लालवानी
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वंदना ने ही तलाक के लिए अर्जी देने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर अमन यतन वर्मा ने कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने इस मामले को लेकर कोई भी कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया है।
-अमन यतन वर्मा का कहना है कि उन्हें जो कुछ भी कहना होगा, वो सही समय पर वकील के जरिए ही कहेंगे। वहीं पत्नी वंदना ने भी इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। इस मामले की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अमन यतन वर्मा और वंदना लालवानी की लव स्टोरी
-जानकारी के अनुसार अमन यतन वर्मा और वंदना लालवानी पहली बार शूटिंग के दौरान ही मिले थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में टीवी के फेमस शो 'हम ने ली है- शपथ' के सेट पर हुई थी।
-इसके बाद दोनों ने साल 2015 में सगाई कर ली थी और दिसंबर 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे।












Click it and Unblock the Notifications