Annapoorani: नयनतारा ने फिल्म 'अन्नपूर्णी' को लेकर मांगी माफी, इंस्टाग्राम पर लिखा 'जय श्रीराम' और कही ये बात
Annapoorani Controversy: साउथ फिल्मों की लेडीस्टार नयनतारा अपनी फिल्म 'अन्नपूर्णी' को लेकर बीते दिनों विवादों में घिरी हुई नजर आई थीं। गत 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हुई ये फिल्म जब 29 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई तो हड़कंप मच गया था। आपको बता दें कि नयानतारा की इस फिल्म पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था।
नयनतारा ने फिल्म को लेकर मांगी माफी
फिल्म पर लगे इस बड़े आरोप के बाद इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया गया है। वहीं अब इस पूरे मामले पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा ने अपनी सभी चाहने वालों से सावर्जनिक तौर पर माफी मांगी है।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट
नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चोड़ा नोट शेयर किया है। उन्होंने इस नोट की शुरुआत 'जय श्रीराम' लिखकर की है। इसके बाद उन्होंने लिखा है- मैं ये नोट काफी भारी मन से लिख रही हूं। मेरी फिल्म 'अन्नपूर्णी' न सिर्फ एक फिल्म है बल्कि ये फिल्म लोगों को अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट भी करती है।
'लोगों को ठेस पहुंचाना हमारा मकसद नहीं था'
नयानतारा ने आगे लिखा है- हम इस फिल्म के जरिए एक पॉजिटिव मैसेज देना चाहते थे, लेकिन अनजाने में हमने कुछ लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाई है। मेरा या मेरी टीम का ऐसा कोई मकसद नहीं था कि हम लोगों को तकलीफ पहुंचाए। मैं खुद भी वह इंसान हूं जो भगवान को मानती है। मैं भगवान की पूजा करती हूं, मंदिर जाती हूं।
'मेरा मकसद पॉजिटिविटी फैलाना है'
नयनतारा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- इसलिए ये सबसे अंतिम चीज होगी जो मैं लोगों के साथ करूंगी। मैंने जिन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, उन सभी से माफी मांगना चाहती हूं। पिछले दो दशक के फिल्मी करियर में मेरा मकसद सिर्फ और सिर्फ लोगों के बीच पॉजिटिविटी फैलाना रहा है।
फिल्म को लेकर मचा था बवाल
आपको बता दें कि फिल्म 'अन्नपूर्णी' में भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मूवी में भगवान श्रीराम को मांस खाने वाला बताया गया है, जिस वजह से आम लोग भड़क उठे थे और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को बैन करने की मांग शुरू कर दी गई थी। वहीं विवाद बढ़ता देख नेटफ्लिक्स ने फौरन इस पर एक्शन लिया और हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नयनतारा की फिल्म को डिलीट कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications