अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया अंतिम संस्कार में न जाने का पूरा सच
Ankita Lokhande and Sushant Singh Rajput: टीवी की दुनिया से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंग राजपूत की मौत से हर कोई हैरान हो गया था। यहां तक कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकति लोखंडे भी ये समझ नहीं पा रही थीं कि सुशांत जैसा खुश रहने वाला इंसान सुसाइड जैसा कदम कैसे उठा सकता है। इनदिनों सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे अपनी पति विक्की जैन के साथ टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं। इस शो में वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोल रही हैं। हाल ही में वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लेकर भी कई तरह की बातें कहती नजर आई हैं।
अंकिता लोखंडे ने की दिल टूटने वाली बात
रियलिटी शो बिग बॉस में अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अक्सर बात करती नजर आती हैं। उन्होंने शो में कई बार सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बात की है। हाल ही में अंकिता शो में अपने दोस्त मुनव्वर फारुखी से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में बात करती हुई नजर आईं। अंकिता मुनव्वर से कहती हैं कि उनकी दिल टूटने को लेकर शायरी उन्हें पुरानी यादें ताजा करा देती हैं।

अंकिता ने बताया सुशांत की मौत का सच
अंकिता लोखंडे अपने दोस्त मुनव्वर से कहती हैं- मत बोल ये सारी चीजें, वो हिट करती हैं बुरी तरह। लेकिन मुझे बहुत पसंद आया जो तुमने कहा। इसके बाद अंकिता सुशांत की फिल्म एमएस धोनी का 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' गाना गाने लगती हैं। सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए अंकिता अपने दोस्त मुनव्वर से कहती हैं- सुशांत बहुत अच्छा इंसान था। मैं ऐसे बोलती हूं न कभी तो मुझे बहुत अजीब लगता है। मतलब अभी तो ठीक है नॉर्मल हो गया है। विक्की का भी दोस्त था सुशांत। लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं रहा, ये बहुत ही खराब फीलिंग है।
'मैं तो उसके अंतिम संस्कार में भी नहीं गई थी'
इसके बाद मुनव्वर फारुकी अपनी दोस्त अंकिता से सुशांत की मौत के लेकर सवाल करने लगते हैं। इस पर अंकिता कहती हैं- मैं अभी ये बात नहीं करना चाहती हूं...लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे ये तुझे नहीं बताना है। मुनव्वर आगे कहते हैं- लोगों ने सुशांत सिंह की मौत को लेकर कई तरह की बातें की हैं। सबके वर्जन अलग अलग हैं लेकिन उन लोगों में से आपको एक दम सही पता होगा। मुनव्वर की ये बात सुनकर अंकिता लोखंडे कहती हैं- मैं सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं गई थी। मैं जा ही नहीं पाई। मुझे लगा मैं ये सब नहीं देख सकती थी।
'मुझे पता चला कि किसी का ऐसे जाना क्या होता है'
अंकिता लोखंडे आगे कहती हैं- मेरे पति विक्की जैन ने बोला था कि तू उसके अंतिम संस्कार में चली जा। मैंने कहा नहीं, कैसे देख सकती हूं मैं ये सब। मैंने वो एक्सपीरियंस ही नहीं किया था कभी लाइफ में। मैंने पहली बार अपने पापा को देखा ऐसे दुनिया छोड़कर जाते हुए। तब जाकर पता चला कि किसी का जाना क्या होता है। मैं पापा को बार-बार बिग बॉस के बारे में बोलती थी। अब ये सारी चीजें याद आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications